Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GATE 2024 रिस्पॉन्स शीट आज होगी रिलीज, gate2024.iisc.ac.in पर कर पाएंगे डाउनलोड, 16 मार्च को आएंगे नतीजे

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 10:12 AM (IST)

    GATE प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति उठाने के लिए कैंडिडेट्स को 22 से 25 फरवरी 2024 तक का समय दिया जाएगा। इन्हीं आपत्तियों के आधार पर ही नतीजों का एलान होगा जो कि 16 मार्च को किया जाएंगे। परिणाम का एलान आधिकारिक वेसबाइट gate2024.iisc.ac.in पर किया जाएगा। ग्रेजुएट एप्ट्टीयूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा की आंसर-की 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी।

    Hero Image
    GATE 2024: आज रिलीज होगी गेट एग्जाम रिस्पॉन्स शीट, 16 मार्च को घोषित होंगे नतीजे

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंसेज, बेंगलुरु आज, 16 फरवरी, 2024 को गेट परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट रिलीज की जाएगी। यह शीट संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर रिलीज की जाएगी। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स इसे पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपनी जरूरी डिटेल्स एंटर करके शीट को डाउनलोड करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    (Image-freepik)

    GATE Exam Answer Key 2024: इस दिन आएगी आंसर-की

    ग्रेजुएट एप्ट्टीयूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा की आंसर-की 21 फरवरी, 2024 को जारी की जाएगी। एक बार उत्तर कुंजी जारी होने के बाद छात्र रिस्पॉस शीट और उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित स्कोर की जांच कर सकते हैं। वहीं, प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी कैंडिडेट्स को समय दिया जाएगा। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद ही ऑब्जेक्शन स्वीकार किए जाएंगे।

    आधिकारिक वेबसाइट लिंक

    GATE Exam Answer Key 2024: ऑब्जेक्शन उठाने के लिए मिलेंगे इतने दिन

    GATE प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति उठाने के लिए कैंडिडेट्स को 22 से 25 फरवरी, 2024 तक का समय दिया जाएगा। इन्हीं आपत्तियों के आधार पर ही नतीजों का एलान होगा, जो कि 16 मार्च को किया जाएंगे। परिणाम का एलान आधिकारिक वेसबाइट gate2024.iisc.ac.in पर किया जाएगा।

    GATE Exam Result 2024:  इन तारीखों में हुई थी परीक्षा  

    गेट परीक्षा का आयोजन 3, 4, 10 और 11 फरवरी को किया गया था। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी। इसके अनुसार, सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। इसके बाद, अब रिस्पॉस शीट और प्रोविजनल आंसर-की रिलीज होगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: GATE 2024 Answer Key: 21 फरवरी को IISc बेंगलूरू जारी करेगा गेट परीक्षा के आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट 5 दिन पहले ही