Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GATE 2023 Admit Card: गेट परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड 3 जनवरी से, IIT कानपुर ने जारी किया मॉक टेस्ट

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 27 Dec 2022 09:51 AM (IST)

    GATE 2023 Admit Card ग्रेजुएट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2023 के लिए एडमिट कार्ड आइआइटी कानपुर द्वारा 3 जनवरी से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी बीच संस्थान से उम्मीदवारों की तैयारी के स्व-मूल्यांकन हेतु मॉक टेस्ट जारी किया है।

    Hero Image
    गेट 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक परीक्षा पोर्टल, gate.iitk.ac.in पर एक्टिव होगा।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। GATE 2023 Admit Card Download: ग्रेजुएट टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानि गेट 2023 की परीक्षा कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। देश भर के विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) कानपुर द्वारा गेट 2023 परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया जाना है। इस परीक्षा का कार्यक्रम संस्थान से पहले जारी कर दिया था, जिसके मुताबिक विभिन्न पेपरों के लिए परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023 को किया जाएगा। इन पेपरों में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र को लेकर आइआइटी कानुपर ने अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक पंजीकरण किए उम्मीदवार गेट एडमिट कार्ड 2023 को 3 जनवरी से डाउनलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - AAI Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी में 964 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन शुरू, ये रहा अप्लाई लिंक

    GATE 2023 Admit Card: गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड के बाद करें जांच

    उम्मीदवारों को अपना गेट एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा पोर्टल, gate.iitk.ac.in से डाउनलोड करना होगा। आइआइटी कानपुर द्वारा उम्मीदवारों के गेट 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को इस पोर्टल पर एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार अपने अप्लीकेशन नंबर, आदि डिटेल के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए और किसी भी प्रकार की त्रुटि की स्थिति में आइआइटी कानपुर के गेट यूनिट से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Govt Jobs: केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में 12वीं पास के लिए 4500 सरकारी नौकरियां, आवेदन 4 जनवरी तक

    GATE 2023 Admit Card: IIT कानपुर ने जारी किया मॉक टेस्ट

    दूसरी तरफ, गेट 2023 परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को उनकी अब तक की तैयारी के मूल्यांकन हेतु मॉक टेस्ट उपलब्ध कराया है। उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल पर एक्टिव लिंक से मॉक टेस्ट अटेम्प्ट कर सकते हैं। इसके माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति, उनकी कठिनाई का स्तर और अपनी अब तक की तैयारी को जांच सकते हैं

    गेट 2023 मॉक टेस्ट लिंक