Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RPSC RAS Prelims 2023: आरएएस प्रीलिम्स के लिए आज जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप, 1 अक्टूबर को आयोजित होगी परीक्षा

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 11:06 AM (IST)

    RPSC RAS Prelims 2023 राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (आरपीएससी) की ओर से आज यानी कि 24 सितंबर 2023 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी। इसके द्वारा अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर एवं केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 28 सितंबर को जारी होंगे।

    Hero Image
    RPSC RAS Prelims 2023 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी सिटी स्लिप आज कभी भी हो सकती है जारी।

    RPSC RAS Prelims 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था उनके लिए आज यानी कि 24 सितंबर 2023 को एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप की जानकारी आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RPSC RAS Recruitment 2023: इस तरीके से प्राप्त कर सकेंगे परीक्षा शहर की जानकारी

    आरपीएससी प्रीलिम एग्जाम सिटी की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट के होम पेज पर आपको आरपीएससी आरएएस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको एग्जाम सिटी स्लिप पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर और और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।

    एग्जाम सिटी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसक द्वारा अपने परीक्षा शहर एवं परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसी के अनुसार अपनी यात्रा का शेड्यूल तैयार कर सकते हैं।

    RPSC RAS Admit Card 2023: 28 सितंबर को जारी होंगे एडमिट कार्ड

    राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से एडमिट कार्ड के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दी गयी है। अधिसूचना में दी गयी जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से तीन दिन पूर्व यानी कि 28 सितंबर 2023 को जारी कर दिए जाएंगे। RPSC RAS Prelims Exam 2023 का आयोजन 1 अक्टूबर को किया जाना है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- NTA YET Admit Card 2023: पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए कभी भी जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड

    comedy show banner
    comedy show banner