Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NTA YET Admit Card 2023: 27 सितंबर तक जारी हो सकते हैं पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड

    PM YASASVI Admit Card 2023 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप टेस्ट 2023 के लिए एडमिट कार्ड कभी भी जारी किये जा सकते हैं। पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर 2023 को तय केंद्रों पर किया जाना है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज से डाउनलोड कर सकेंगे।

    By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 26 Sep 2023 08:11 AM (IST)
    Hero Image
    NTA YET Admit Card 2023 कभी भी हो सकते हैं जारी।

    NTA YET Admit Card 2023: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप टेस्ट 2023 का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 29 सितंबर 2023 को किया जाना है। इस परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2 दिन पहेल यानी बुधवार, 27 सितंबर तक जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा पोर्टल yet.nta.ac.in पर जारी किये जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ही आप ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी डिटेल भरनी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM YASASVI Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

    • पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले पोर्टल yet.nta.ac.in पर जाना है।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
    • अब आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं वे ध्यान रखें कि जब भी वे परीक्षा केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। इसके अलावा अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एग्जाम से पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। तय समय के बाद आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

    PM YASASVI Scholarship Admit Card 2023: परीक्षा पैटर्न

    इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक प्रदान किया जायेगा। प्रश्न अंक शास्त्र, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और जनरल अवेयरनेस/ नॉलेज विषयों से पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र को हल करने के लिए छात्रों को 150 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- PM Yasasvi Admit Card 2023: पीएम यशस्वी योजना छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए NTA YET एडमिट कार्ड इस दिन करेगा जारी