EPFO Recruitment 2023: स्टेनोग्राफर एवं SSA स्टेज-2 एग्जामिनेशन के लिए शेड्यूल घोषित, ये रही डिटेल
EPFO Recruitment 2023 Schedule Announced ईपीएफओ की ओर से एसएसए एवं स्टेनोग्राफर भर्ती के स्किल टेस्ट के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार स्किल टेस्ट का आयोजन 18 एवं 19 नवंबर 2023 को किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 6 नवंबर एवं एडमिट कार्ड एग्जाम से एक या दो दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। EPFO Recruitment 2023: ईपीएफओ स्टेनोग्राफर एवं सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। ईपीएफओ भर्ती के पहले चरण के एग्जाम में सफल उम्मीदवारों के लिए दूसरे चरण के एग्जामिनेशन स्किल टेस्ट के लिए डेट्स की घोषणा कर दी गयी है। यह जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर नोटिफिकेशन साझा करके दी गयी है।
आपको बता दें कि स्टेनोग्राफर ग्रुप C पदों के लिए दूसरी स्टेज में शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट का आयोजन किया जायेगा वहीं सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) पदों के लिए दूसरी स्टेज में टाइपिंग टेस्ट के आयोजन किया जाएगा।
EPFO Recruitment 2023 Schedule Announced: इन डेट्स में आयोजित होगा स्किल टेस्ट
एनटीए की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रुप C पदों के लिए शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट का आयोजन 18 नवंबर 2023 को किया जायेगा। इसके अलावा सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 19 नवंबर 2023 को किया जायेगा।
NTA EPFO Recruitment 2023: 6 नवंबर को जारी होगी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप
स्टेज-2 एग्जामिनेशन डेट्स के साथ ही NTA की ओर से एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी किये जाने की डेट्स की घोषणा भी कर दी गयी है। नोटिफिकेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनटीए की ओर से एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 6 नवंबर 2023 को ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके माध्यम से आप एग्जाम सिटी, टाइम आदि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
एग्जाम से 3 दिन पूर्व जारी होंगे एडमिट कार्ड
इसके अलावा एनटीए की ओर से उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एग्जाम से दो या तीन दिन पूर्व जारी किये जाएंगे। अभ्यर्थी अन्य किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
एग्जाम या भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के हेल्प डेस्क नंबर 011- 40759000/ 011- 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप NTA की वेबसाइट पर epfore@nta.ac.in पर मैसेज लिखकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।