विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Mains 2024 Registration: अलग-अलग करना होगा जनवरी और अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन, ये है आवेदन फीस

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Thu, 02 Nov 2023 01:04 PM (IST)Updated: Thu, 02 Nov 2023 01:08 PM (IST)

JEE Mains 2024 ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2024 जनवरी सेशन के लिए एनटीए की ओर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी ...और पढ़ें

JEE Mains 2024 Registration: 30 नवंबर तक jeemain.nta.ac.in पर कर सकते हैं अप्लाई।
JEE Mains 2024 Registration: 30 नवंबर तक jeemain.nta.ac.in पर कर सकते हैं अप्लाई।

HighLights

  1. जेईई मेन जनवरी 2024 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू।
  2. 30 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन।
  3. 24 जनवरी और 1 फरवरी 2024 के बीच किया जाएगा एग्जाम का आयोजन।

एजुकेशन डेस्क नई दिल्ली। JEE Mains 2024 Registration: देशभर के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई, बीटेक, बीआर्क बी-प्लानिंग में एडमिशन के लिए प्रतिवर्ष दो बार जनवरी और अप्रैल में प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का आयोजन किया जाता है। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जनवरी एवं अप्रैल 2024 दोनों ही सेशन के लिए डेट्स की घोषणा कर दी गयी है। इसके साथ ही एनटीए की ओर से जनवरी 2024 से सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है।

जो भी स्टूडेंट्स जेईई मेन 2024 एग्जाम में भाग लेना चाहते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 तक पहले सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

जेईई मेन 2024 जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक Joint Entrance Examination (Main) के पोर्टल jeemain.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन का लिंक नीचे भी उपलब्ध करवाया जा रहा है जिस पर क्लिक करके आप डायरेक्ट ही फॉर्म भर सकते हैं।

JEE Mains 2024 Registration Direct Link

आवेदन शुल्क

जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा करना अनिवार्य है तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। पहले सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस जनरल श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 800 रुपये जमा करना होगा। देश से बाहर के पुरुष स्टूडेंट्स को शुल्क 5000 रुपये एवं महिला स्टूडेंट्स को 4000 रुपये देना होगा।

इसी तरह से जनरल- ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी (NCL) श्रेणी से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 900 रुपये एवं महिला अभ्यर्थियों को 800 रुपये शुल्क देना होगा। विदेशी पुरुष एवं महिला स्टूडेंट्स को क्रमशः 4500 रुपये एवं 4000 रुपये देना होगा।

एससी, एसटी एवं थर्ड जेंडर से आने वाले सभी स्टूडेंट्स को शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। देश से बाहर से आने वाले एससी, एसटी श्रेणी से आने वाले स्टूडेंट्स को 2500 रुपये एवं थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 3000 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

इन डेट्स में होगी पहले सेशन की परीक्षा

एनटीए की ओर से रजिस्ट्रेशन डेट्स घोषित होने के साथ ही एग्जाम डेट्स का एलान भी कर दिया गया है। जनवरी 2024 सेशन के लिए परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी और 1 फरवरी 2024 के बीच दिया जाएगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- JEE Main 2024: जेईई मेंस सेशन वन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 नवंबर है लास्ट डेट, 13 भाषाओं में होगी परीक्षा