विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Main 2024: जेईई मेंस सेशन वन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 नवंबर है लास्ट डेट, 13 भाषाओं में होगी परीक्षा

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Thu, 02 Nov 2023 10:13 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 02 Nov 2023 12:20 PM (GMT+05:30)

JEE Main 2024 Registration छात्र-छात्राओं को अपना जेईई आवेदन पत्र भरने के लिए 30 नवंबर 2023 तक का समय दिया ...और पढ़ें

JEE Main 2024: जेईई मेंस पहले सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
JEE Main 2024: जेईई मेंस पहले सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

HighLights

  1. पहला सत्र जनवरी में आयोजित होगा
  2. सेकेंड सेशन अप्रैल में कराया जाएगा
  3. jeemain.nta.nic.in पर कर पाएंगे आवेदन

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। JEE Main 2024: देश भर के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले की उम्मीद लगाए कैंडिडेट्स के लिए अहम सूचना है। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आज जेईई मेंस के पहले सेशन के लिए आधिकरिक नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स पोर्टल nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

JEE Main 2024 Registration: आवेदन करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

-लेटेस्ट फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र/यूडीआईडी ​​कार्ड (स्वावलंबन कार्ड) की स्कैन की गई इमेज, जहां भी लागू हो)।

-कैंडिडेट्स एक बात का ध्यान रखें कि पासपोर्ट फोटो लेटेस्ट और रंगीन या काले और सफेद रंग की होनी चाहिए, जो सफेद बैकग्राउंट पर ली गई हो, जिसमें कानों सहित चेहरे का 80 प्रतिशत हिस्सा साफ-साफ दिखाई दे।

- मास्क न पहनें।

- स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर केवल जेपीजी/जेपीईजी प्रारूप में होने चाहिए और स्पष्ट रूप से विजिबल होने चाहिए।

- स्कैन की गई फोटो का आकार 10 केबी से 200 केबी के बीच होना चाहिए।

- स्कैन किए गए हस्ताक्षर का आकार 4 केबी से 30 केबी के बीच होना चाहिए।

JEE Main 2024 Registration: 30 नवंबर तक भरें फॉर्म, 3 दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड 

छात्र-छात्राओं को अपना जेईई आवेदन पत्र भरने के लिए लगभग एक महीने का समय दिया गया है। इसके बाद एग्जाम सिटी की जानकारी देने के लिए स्लिप उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद लगभग परीक्षा से तीन दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इसमे परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर और शिफ्ट सहित अन्य सभी जरूरी चीजों की डिटेल्स मौजूद होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद 12 फरवरी, 2023 को नतीजे जारी होंगे। 

यह भी पढ़ें: JEE Main 2024: जेईई मेंस फॉर्म भरने के लिए इन डाॅक्यूमेंट्स की होगी जरूरत, रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे शुरू