विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Main 2024: जेईई मेंस फॉर्म भरने के लिए इन डाॅक्यूमेंट्स की होगी जरूरत, रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे शुरू

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Sat, 30 Sep 2023 11:28 AM (IST)

JEE Main 2024 ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (Joint Entrance Examination JEE Main 2024) के पहले सत्र के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन ...और पढ़ें

JEE Main 2024: जेईई मेंस जनवरी सेशन के लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। (image-freepik)
JEE Main 2024: जेईई मेंस जनवरी सेशन के लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। (image-freepik)

HighLights

  1. जेईई मेंस पहले सत्र की परीक्षा जनवरी में होगी
  2. दूसरे सत्र की परीक्षा अप्रैल में होगी
  3. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर करें आवेदन

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। JEE Main 2024: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (Joint Entrance Examination, JEE Main 2024) की तिथियों का एलान हो चुका है। इसके मुताबिक, पहला सत्र 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2024 के बीच कराया जाएगा। जल्द ही परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसलिए, जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उनकी सहूलियत के लिए नीचे डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट दी जा रही है। यह लिस्ट की जांच करके स्टूडेंट्स इसका पूरा सेट तैयार करके रख सकते हैं, जिससे उन्हें एग्जाम फॉर्म भरने में आसानी होगी।

- लेटेस्ट फोटोग्राफ

-सिग्नेचर की स्कैन इमेज

-अगर लागू हो तो PwD प्रमाणपत्र की स्कैन की गई इमेज

श्रेणी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो

- समस्त शैक्षणिक दस्तावेज

पिछले साल जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, लेटेस्ट तस्वीर या तो रंगीन या काले और सफेद रंग में होनी चाहिए, जिसमें कान सहित 80 प्रतिशत चेहरा (बिना मास्क के) दिखाई दे। फोटो सफेद बैकग्राउंड पर लिया जाना चाहिए।स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर केवल जेपीजी/जेपीईजी प्रारूप में होने चाहिए और स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। स्कैन की गई फोटो का आकार 10 केबी से 200 केबी के बीच होना चाहिए। इसके अलावा, स्कैन किए गए हस्ताक्षर का आकार 4 केबी से 30 केबी के बीच और स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाला होना चाहिए।

JEE Main 2024 Session 1: जेईई मेंस पहले सत्र के लिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 

जेईई मेन जनवरी सेशन के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, जेईई मेन 2024 पहले सत्र पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें। अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें। आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें। इसके बाद ऑनलाइन मोड में जेईई मेन आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अब जेईई मेन आवेदन पत्र 2024 जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें: NTA Exam Calendar 2024: जारी हुआ एनटीए का परीक्षा कार्यक्रम, JEE मेन 24 जनवरी से, ये हैं NEET/CUET की तारीखें