Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Police Constable Admit Card 2023: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा लिंक

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 03:48 PM (IST)

    Delhi Police Constable Admit Card 2023 OUT कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड किये जा सकता सकते हैं। एग्जाम 14 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित होगा।

    Hero Image
    Delhi Police Constable Admit Card 2023 यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Police Constable Admit Card 2023: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किये गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC Delhi Police Constable Admit Card 2023 Out: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद आप जिस रीजन के अंतर्गत आते हैं उस पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पोर्टल पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।

    इसके बाद आपको मांगी गयी जानकारी जैसे रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन आईडी/ कैंडिडेट नाम/ डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करना है। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    SSC Delhi Police Constable Admit Card 2023 Download Direct Link

    SSC Delhi Police Constable Admit Card 2023: 14 नवंबर से शुरू हो रहा है एग्जाम

    दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की शुरुआत 14 नवंबर 2023 से हो रही है। भर्ती परीक्षा 14, 15, 16, 17, 20, 21, 22, 23, 28, 29, 30 नवंबर 2023 एवं 1, 2, 3 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी।

    अभ्यर्थी ध्यान रखें कि जब भी वे परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो एक वैलिड पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- UP NHM Result 2023 Out: यूपी एनएचएम ANM, फार्मासिस्ट भर्ती रिजल्ट upnrhm.gov.in पर घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक