Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP NHM Result 2023 Out: यूपी एनएचएम ANM, फार्मासिस्ट भर्ती रिजल्ट upnrhm.gov.in पर घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 12:15 PM (IST)

    UP NHM Result 2023 नेशनल हेल्थ मिशन उत्तर प्रदेश की ओर से फार्मासिस्ट एएनएम सहित अन्य पदों के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्राप्त किया जा सकता है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किया गया है जिसमें उम्मीदवारों की डिटेल दर्ज हैं।

    Hero Image
    UP NHM Result 2023 यहां से कर सकते हैं चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। UP NHM Result 2023: उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (UP NHM) की ओर से स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एएनएम और लैब तकनीशियन के 1700 से ज्यादा पदों पर हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से यूपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर घोषित किया गया है जहां से आप अपना परिणाम की जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके सुविधा के लिए इस पेज पर भी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जिस पर क्लिक करके भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन डेट्स में हुई थी परीक्षा

    यूपी एनएचएम एएनएम पोस्ट के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 27, 28 और 29 दिसंबर 2022 को किया गया था वहीं फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 18, 19 और 20 जनवरी 2023 को करवाया गया था तभी से उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार था।

    इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

    • यूपी एनएचएम भर्ती 2023 का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपको जिस पोस्ट का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करें।
    • अब पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
    • इसके बाद आप इसमें अपने नाम, एप्लीकेशन नंबर, पिता का नाम आदि डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

    जिन उम्मीदवारों का नाम सहित अन्य डिटेल पीडीएफ में मौजूद हैं उनके नाम के आगे शॉर्टलिस्ट लिखा है। ऐसे अभ्यर्थी भर्ती में सफल माने गए हैं और इन्हें रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Haryana TET 2023: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल, इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई