विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CUET UG Result 2025: NTA ने जारी की सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की, PDF यहां से करें डाउनलोड, Result जल्द होगा घोषित

Published: Wed, 02 Jul 2025 10:12 AM (IST)Updated: Wed, 02 Jul 2025 10:24 AM (IST)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट ...और पढ़ें

CUET UG final answer key यहां से करें डाउनलोड।
CUET UG final answer key यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए फाइनल आंसर की (CUET UG final answer key) डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। जिन भी अभ्यर्थियों ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाई थी वे इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। फाइनल उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी की गई है।

रिजल्ट जल्द होगा घोषित

पिछले पैटर्न को देखें तो राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से फाइनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद एक या दो दिन में रिजल्ट की घोषणा कर दी जाती है। ऐसे में अनुमान है कि एनटीए की ओर से कल तक सीयूईटी रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया जायेगा।

आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Final Answer Keys for CUET(UG)-2025 Examination पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अगले पेज पर पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद फाइनल आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG final answer key 2025 PDF Link

सभी छात्र ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की सर्वमान्य होगी और इस पर किसी भी प्रकार से ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका नहीं दिया जायेगा। फाइनल आंसर की के आधार पर ही छात्रों का रिजल्ट तैयार कर जारी किया जायेगा।

कहां ले सकेंगे प्रवेश

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से स्टूडेंट्स देशभर की 46 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी और विभिन्न अन्य सरकारी संस्थानों के अंडर ग्रेजुएशन (स्नातक) पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।

आपको बता दें कि सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 13 मई से लेकर 3 जून 2025 तक करवाया गया था।

यह भी पढ़ें- CUET UG Result 2025: NIRF रैंकिंग के अनुसार डीयू के टॉप-10 कॉलेज की लिस्ट, सीयूईटी यूजी से मिलेगा प्रवेश, नतीजे जल्द आने की उम्मीद