विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CUET UG Result 2025: NIRF रैंकिंग के अनुसार डीयू के टॉप-10 कॉलेज की लिस्ट, सीयूईटी यूजी से मिलेगा प्रवेश, नतीजे कल होंगे जारी

Published: Mon, 30 Jun 2025 11:06 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jul 2025 12:09 PM (IST)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीयूईटी यूजी रिजल्ट (CUET UG 2025 Result) 4 जुलाई को जारी कर दिया जायेगा। ...और पढ़ें

CUET UG Result 2025 4 जुलाई को होगा जारी।
CUET UG Result 2025 4 जुलाई को होगा जारी।

HighLights

  1. सीयूईटी यूजी रिजल्ट कल होगा जारी।
  2. सीयूईटी यूजी से दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज में मिलेगा प्रवेश।
  3. डीयू के टॉप-10 संस्थानों की लिस्ट यहां से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 कल यानी 4 जुलाई को जारी कर दिया जायेगा।  सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड के आधार पर स्टूडेंट्स दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजेस में अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में प्रवेश ले सकेंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि रैंकिंग के आधार पर डीयू के कौन से कॉलेज बेस्ट हैं जिससे कि वे अपनी पढ़ाई को बेहतर संस्थान से कर पाएंगे।

DU के टॉप-10 कॉलेज की लिस्ट

शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग की घोषणा की जाती है जिसमें देशभर के संस्थानों को शामिल किया जाता है। इसमें डीयू के कॉलेजों को भी शामिल किया जाता है। आप यहां से डीयू के टॉप 10 संस्थानों की लिस्ट देख सकते हैं और उसी अनुसार प्रवेश के लिए सोच सकते हैं-

  1. हिन्दू कॉलेज
  2. मिरांडा हाउस
  3. सेंट स्टीफन कॉलेज
  4. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज
  5. किरोड़ी मल कॉलेज
  6. लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन
  7. हंसराज कॉलेज
  8. देशबंधु कॉलेज
  9. आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज
  10. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स

सीयूईटी यूजी रिजल्ट 4 जुलाई को होगा जारी 

आपको बता दें कि इन सभी कॉलेज में प्रवेश सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड के माध्यम से प्रदान किया जायेगा। एडमिशन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर दिया जायेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (यूजी) रिजल्ट 2025 4 जुलाई को जारी किया जायेगा। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी होगा जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके नतीजों की जांच कर सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 जारी होते ही स्टूडेंट्स यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से रिजल्ट की जांच करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे। स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • CUET UG Result 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट/ स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट एवं बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सेव कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, DU सहित इन संस्थानों में ले सकेंगे प्रवेश