CSBC Bihar Police Constable: पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए नई डेट्स का एलान जल्द संभव, पढ़ें अपडेट
CSBC Bihar Police Constable Recruitment केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। नई एग्जाम डेट्स की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट और न्यूज पेपर के माध्यम दी जाएगी। इससे पहले 1 अक्टूबर को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द और 7 और 15 अक्टूबर को होने वाले एग्जाम को पोस्टपोंड कर दिया गया था।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2023: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की ओर से राज्य में सिपाही भर्ती के 21391 रिक्त पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली गयी थी। इस भर्ती में चयनित होने के लिए एग्जाम 1, 7 और 15 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जाना था। 1 अक्टूबर को एग्जाम का आयोजन निर्धारित एग्जाम सेंटर पर किया गया था लेकिन एग्जाम में नकल, गड़बड़ी आदि के चलते इस एग्जाम को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 7 और 15 अक्टूबर 2023 को होने वाले एक्साम्स को भी पोस्टपोंड कर दिया गया था।
इसके बाद से उम्मीदवारों को एग्जाम की नई तिथियों के जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही समाप्त हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएसबीसी की ओर से जल्द ही सिपाही भर्ती के लिए नई एग्जाम डेट्स की घोषणा की जाएगी और इस बार सही ढंग से नकल विहीन परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
इसलिए रद्द हुई थी परीक्षा
विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार इस भर्ती परीक्षा में भारी संख्या में अभियार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से नकल करने और एग्जाम में गड़बड़ी करने के चलते रद्द/ पोस्टपोंड किया गया था।

नई एग्जाम डेट्स का एलान वेबसाइट पर न्यूज पेपर पर होगी
केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट्स का एलान ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर किया जायेगा। इसके साथ ही एग्जाम डेट्स की जानकारी विभिन्न न्यूज पेपर्स के माध्यम से भी प्रदान की जाएगी।
नयी डेट्स से पहले उम्मीदवारों के नए एडमिट कार्ड भी जारी किये जा सकते हैं। हालांकि एग्जाम डेट्स और एडमिट कार्ड से संबंधित ऑफिशियल जानकारी अभी तक पर्षद की ओर से नहीं दी गयी है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।