CS Executive Result OUT: सीएस एग्जीक्यूटिव रिजल्ट icsi.edu पर हुआ जारी, वनिशा सिंह ने किया टॉप
द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से सीएस एग्जीक्यूटिव रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी उपलब्ध करवा दी गयी है। रिजल्ट एवं टॉपर्स लिस्ट अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की ओर से सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा का आयोजन 21 से 30 दिसंबर 2023 तक किया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद आज यानी 25 फरवरी 2024 दोपहर 2 बजे आईसीएसआई की ओर से रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर घोषित किया गया है।
एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी डिटेल दर्ज करके चेक कर सकते हैं। दिसंबर परीक्षा में वनिशा सिंह ने पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है।
CS Executive Result 2024: इन स्टेप्स से चेक कर पाएंगे परिणाम
- सीएस एग्जीक्यूटिव परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको सीएस एग्जीक्यूटिव रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको रोल एवं रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- जानकारी सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकेंगे।
CS Executive Result 2023: ये रही टॉपर्स लिस्ट
सीएस एग्जीक्यूटिव रिजल्ट जारी होने के साथ ही भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ओर से टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। टॉपर्स लिस्ट निम्नलिखित है-
- वनिशा सिंह
- आर्य अग्रवाल
- नुपुर सैनी
- जतिन वशिष्ठ
- हर्षिता आनंद, शुभम तिवारी
- श्रद्धा, थोथा नव्या साई, पी नितिन थेजा
- वर्षिनी बी के
- स्नेहा पटेल, आकांक्षा गोस्वामी
- आन्या जैन
- पारुल जैन
CS Executive Dec Result: सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट हुआ घोषित
ICSI की ओर से सीएस प्रोफेशनल परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट आज सुबह 11 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।