CMA Toppers List: सीएमए इंटर और फाइनल दिसंबर 2023 परीक्षाओं में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप, देखें 2022 और 2016 की रैंक लिस्ट
ICMAI ने CMA के फाइनल और इंटरमीडिएट कोर्सेस की दिसंबर 2023 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। संस्थान ने दोनों ही कोर्सेस के 2022 सिलेबस और 2016 सिलेबस के नतीजों की घोषणा आज यानी बुधवार 21 फरवरी 2024 को करते हुए अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की सूची (CMA Toppers List December 2023) भी जारी कर दी है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीएमए दिसंबर 2023 सत्र की फाइनल और इंटरमीडिएट एग्जाम में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने कॉस्ट एण्ड मैनेजमेंट एकाउंटेंट (CMA) के फाइनल और इंटरमीडिएट कोर्सेस की दिसंबर 2023 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। संस्थान ने दोनों ही कोर्सेस के 2022 सिलेबस और 2016 सिलेबस के नतीजों की घोषणा आज यानी बुधवार, 21 फरवरी 2024 को करते हुए अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की सूची (CMA Toppers List December 2023) भी जारी कर दी है।
यह भी पढ़ें - ICMAI CMA Result 2024: घोषित हुए सीएमए इंटरमीडिएट, फाइनल परीक्षा के नतीजे, icmai.in पर करें चेक
CMA Final Toppers List December 2023: फाइनल 2022 सिलेबस से लोगेश तथा 2016 से नवीन टॉपर
ICMAI द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार CMA 2022 सिलेबस की दिसंबर 2023 परीक्षाओं में कोयंबटूर के लोगेश कन्नान आर (रोल नंबर 103442) ने टॉप (AIR 1) किया है। वहीं, विशाखापट्टम के गोगुला भार्गवी (रोल नंबर 152921) ने दूसरा (AIR 2) और जोधपुर के सार्थक पुंगलिया (रोल नंबर 113459) ने तीसरा (AIR 3) स्थान प्राप्त किया है।
इसी प्रकार, CMA 2016 सिलेबस के साथ दिसंबर 2023 परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं में से पलक्कड़ (केरल) के नवीन के (रोल नंबर 127927) ने पहला स्थान (AIR 1) प्राप्त किया है। इसके बाद, कोलकाता की काव्या सुरेका (रोल नंबर 104335) दूसरे (AIR 2) तथा पटियाला की पलक (रोल नंबर 112874) तीसरे स्थान (AIR 3) पर हैं।
CMA Inter Toppers List December 2023: इंटर 2022 सिलेबस से अक्षत तथा 2016 से आदित्य टॉपर
बात करें CMA इंटर रिजल्ट दिसंबर 2023 की तो 2022 सिलेबस के साथ परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स में से सूरत के अक्षत (रोल नंबर 113549) ने पहला स्थान (AIR 1), जयपुर की स्वाति अग्रवाल (रोल नंबर 114560) ने दूसरा स्थान (AIR 2) तथा विशाखापट्टनम के नादिमपल्ली (रोल नंबर 122942) ने तीसरा स्थान (AIR 3) प्राप्त किया है।
दूसरी तरफ, CMA इंटर (2016 सिलेबस) की दिसंबर 2023 परीक्षाओं में सम्मिलित स्टूडेंट्स में से कोलकाता के आदित्य दाइमा (रोल नंबर 145375) ने देश में पहला स्थान (AIR 1) हासिल किया है। दूसरी तरफ, चेन्नई की धारिणी केएस (रोल नंबर 173545) दूसरे (AIR 2) और दिल्ली की श्वेता शर्मा (रोल नंबर 193240) तीसरे स्थान (AIR 3) पर हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।