CLAT Result 2026: क्लैट रिजल्ट एवं फाइनल आंसर की जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
क्लैट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व स्कोरकार्ड ...और पढ़ें

CLAT Result 2026: ऐसे रिजल्ट करें चेक।
HighLights
जारी हुआ क्लैट परीक्षा का रिजल्ट।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) की ओर से क्लैट परीक्षा का रिजल्ट एवं फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। बता दें, तकरीबन 92,000 अभ्यर्थी कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) में शामिल हुए थे, जिसमें से लगभग 75,009 अभ्यर्थी अंडर ग्रेजुएट और लगभग 17,335 अभ्यर्थी पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की ओर से क्लैट रिजल्ट के साथ-साथ स्कोरकार्ड भी जारी किया आया है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CLAT Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
क्लैट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के कुछ आसान आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट देखने व डाउलोड करने के लिए सबसे उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद CLAT Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) की ओर से क्लैट परीक्षा का आयोजन देशभर के 56 परीक्षा केंद्रों में 07 दिसंबर को आयोजित कराई गई थी। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट कर रहें। इसके साथ ही रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा में प्राप्त अंक आदि की जानकारी अवश्य जांच लें।
