CG Vyapam Exam Calendar 2025: सीजी व्यापम ने इस वर्ष होने वाली 32 परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर किया जारी, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (छत्तीसगढ़ व्यापम) की ओर से CG Vyapam Exam Calendar 2025 जारी कर दिया गया है। एग्जाम कैलेंडर में विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं सहित रिक्रूटमेंट एग्जाम की संभावित तिथियों को घोषित किया गया है। भर्ती या प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स/ अभ्यर्थी अभी से एग्जाम कैलेंडर के अनुसार अपनी एग्जाम तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरियों की तैयारी में लगे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से वर्ष 2025 में होने वाले भर्तियों एवं प्रवेश परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। CG Vyapam Exam Calendar 2025 के अनुसार इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 32 भर्ती परीक्षाओं/ प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। अभ्यर्थी इस एग्जाम कैलेंडर के अनुसार अभी से तैयारियां स्टार्ट कर सकते हैं।
एग्जाम कैलेंडर
सीजी व्यापम की ओर से इस वर्ष पुलिस कॉन्स्टेबल, आबकारी आरक्षक, अमीन, अनुवादक, स्टाफ नर्स सहित भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा वहीं प्री बीएड, प्री डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पीपीटी, पीएटी सहित अन्य एंट्रेस एग्जाम आयोजित किये जायेंगे। आप यहां से सभी 32 भर्तियों के पद और परीक्षा की संभावित तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पदनाम/ परीक्षा का नाम | परीक्षा की संभावित तिथियां |
प्रयोगशाला सहायक (KASL23) | 09 मार्च 2025 |
मत्स्य निरीक्षक (FF124) | 23 मार्च 2025 |
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (KASL23) | 13 अप्रैल 2025 |
उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियता (वि./या.) | 27 अप्रैल 2025 |
पी.पी.टी. PPT25 | 01 मई 2025 |
प्री.एम.सी.ए. MCA25 | 01 मई 2025 |
पी.ई.टी. PET25 | 08 मई 2025 |
पी.पी.एच.टी. PPHT25 | 08 मई 2025 |
पी.ए.टी./पी.व्ही.पी.टी. PAT/ PVPT25 | 15 मई 2025 |
प्री.बी.एड. B.Ed.25 | 22 मई 2025 |
प्री.डी.एल.एड. D.El.Ed.25 | 22 मई 2025 |
बी.एस.सी. नर्सिंग BSCN25 | 29 मई 2025 |
एम.एस.सी. नर्सिंग MSCN25 | 05 जून 2025 |
पोस्ट बेसिक नर्सिंग PBN25 | 05 जून 2025 |
सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO24) | 15 जून 2025 |
नगर सैनिक | 22 जून 2025 |
उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत / यांत्रिकी) | 13 जुलाई 2025 |
उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत / यांत्रिकी) | 20 जुलाई 2025 |
आबकारी आरक्षक (EDEC24) | 27 जुलाई 2025 |
प्रयोगशाला परिचारक (HCIV24) | 03 अगस्त 2025 |
डार्करूम असिस्टेंट, पोस्टिंग ब्वॉय, ऑग्जिलरी इकमैन/ इकर, जूनियर बाइंडर, हमाल सफाई कर्मचारी, चौकीदार, भृत्य, हेल्पर (समूह 6) | 31 अगस्त 2025 |
कनिष्ठ प्रबंधक-(2) (कन्सट्रक्शन / मेन्टेनेन्स), उप प्रबंधक (उपयंत्री), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (कृषि विशेषज्ञ), कनिष्ठ प्रबंधक-(2) (आई.टी./ प्रोग्रामर), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (आई. टी. विशेषज्ञ), उप प्रबंधक (प्रोग्रामर) एवं सहायक प्रबंधक (सहायक प्रोग्रामर) (CBJM23) | 7 सितंबर 2025 |
आरक्षक संवर्ग (अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा) | 14 सितंबर 2025 |
स्टॉफ नर्स | 21 सितंबर 2025 |
वार्ड ब्यॉय एवं वार्ड आया | 12 अक्टूबर 2025 |
अनुरेखक | 26 अक्टूबर 2025 |
ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला | 09 नवंबर 2025 |
हैंडपंप तकनीशियन | 23 नवंबर 2025 |
कापी होल्डर, प्लेट नेकर, ग्रेनिंग मशीन ऑपरेटर, फास्ट डिजिटल प्रिंटर ऑपरेटर, कनिष्ठ सिंगल कलर मशीन ऑपरेटर, सिगल कलर सीटफेड ऑपरेटर ट्रेसर / स्टिचर/पेस्टर, जूनियर रीडर (समूह 1) | 30 नवंबर 2025 |
अमीन | 07 दिसंबर 2025 |
अनुवादक | 14 दिसंबर 2025 |
केमिस्ट | 21 दिसंबर 3025 |
विभाग सहित परीक्षाओं के नाम एवं तिथियां
CG Vyapam Exam Calendar 2025 PDF link
एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी एवं इन एग्जाम से जुड़ी आवेदन तिथियों के लिए अभ्यर्थी समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।