Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CBSE Maths Paper 2025: सीबीएसई क्लास 10th मैथ्स का पेपर खत्म, एग्जाम एनालिसिस यहां से करें चेक

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 03:28 PM (IST)

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से देशभर में आज कक्षा दसवीं का गणित का पेपर आयोजित किया गया है। गणित का पेपर खत्म होने के बाद अब छात्र यहां से विभिन्न प्रश्नों के आंसर चेक करके अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी छात्र यहां से पेपर के स्तर का भी पता लगा सकते हैं।

    Hero Image
    CBSE Class 10th Maths Paper आज हुआ आयोजित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से आज 10 मार्च 2025 को क्लास 10th मैथमेटिक्स का पेपर आयोजित किया गया है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर 1:30 बजे तक आयोजित की गई। मैथ्स का पेपर सभी छात्रों के लिए बेहद अहम होता है क्योंकि इसमें छात्रों को पूरे अंक प्राप्त होते हैं। यह आपके ओवरऑल प्रदर्शन को सुधारने में मदद करता है। छात्र पेपर खत्म होने के बाद अब यहां से आंसर की चेक करके प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने एग्जाम का एनालिसिस कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एग्जाम एनालिसिस

    शिक्षक के अनुसार इस वर्ष कक्षा दसवीं गणित का पेपर लंबा और मीडियम स्तर का रहा है। पेपर मध्यम स्तर का होने के चलते छात्रों को इसे हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई है। छात्र इस पेपर से संतुष्ट दिखे हैं।

    परीक्षा पैटर्न

    सीबीएसई कक्षा 10वीं मैथमेटिक्स के पेपर में कुल 38 प्रश्न पूछे जायेंगे। इसमें से पहले 18 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रश्न संख्या 19 एवं 20 Assertion- Reason based होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्रों को 1 अंक दिया जायेगा। प्रश्न संख्या 21 से लेकर 25 तक वेरी शॉर्ट आंसर वाले क्वेश्चन होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

    क्वेश्चन नंबर 26 से लेकर 31 प्रश्न तक शॉर्ट आंसर वाले प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक प्रदान किये जाएंगे। क्वेश्चन 32 लेकर 35 तक लॉन्ग आंसर वाले सवाल होंगे। प्रत्येक उत्तर के लिए 5 अंक निर्धारित हैं। 36 से लेकर 38 तक case study based सवाल होंगे। प्रत्येक उत्तर के लिए 4 अंक निर्धारित हैं।

    18 मार्च तक आयोजित होंगी सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षाएं

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से देशभर में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। सेकेंडरी क्लास का अंतिम पेपर 18 मार्च को संपन्न करवाया जायेगा।

    परीक्षाएं संपन्न होने के बाद बोर्ड की ओर से कॉपियों की जांच करवाई जाएगी जिसके बाद छात्रों का रिजल्ट तैयार कर घोषित किया जायेगा। पिछले पैटर्न को देखें तो सीबीएसई की ओर से दसवीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट मई माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- CBSE Maths Sample Paper 2024-25: सीबीएसई क्लास 10th सैंपल पेपर से महत्वपूर्ण क्वेश्चन करें चेक, पेपर आज होगा आयोजित