Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CBSE Class 12 Chemistry Paper 2025: सीबीएसई क्लास 12th केमिस्ट्री का पेपर खत्म, जानें पेपर पैटर्न, मार्किंग एवं पासिंग मार्क्स

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 03:29 PM (IST)

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक केमिस्ट्री (Chemistry) का पेपर आयोजित किया गया। पेपर संपन्न होने के बाद छात्रों की ओर से दी गई डिटेल के मुताबिक पिछले वर्ष के मुताबिक इस वर्ष पेपर सरल रहा है। सीबीएससी बोर्ड 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

    Hero Image
    CBSE Class 12 Chemistry Paper 2025 आज हुआ आयोजित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज देशभर में कक्षा 12वीं का केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) का पेपर संपन्न करवाया गया है। एग्जाम केवल एक शिफ्ट में आयोजित किया गया जिसके लिए टाइमिंग 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेपर पैटर्न एवं मार्किंग

    आपको बता दें कि केमिस्ट्री का पेपर कुल 70 अंकों के लिए होगा जिसे हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। पेपर में कुल 33 सवाल होंगे। पेपर कुल 5 सेक्शन में बंटा होगा। सेक्शन के अनुसार प्रश्नों की संख्या, मार्किंग की डिटेल निम्नलिखित है-

    • SECTION A: सेक्शन A में कुल 16 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
    • SECTION B: सेक्शन B में 5 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों के उत्तर शॉर्ट के रूप में देना होगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
    • SECTION C: सेक्शन C में भी शॉर्ट आंसर टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या 7 होगी और प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों के लिए होगा।
    • SECTION D: सेक्शन D में 2 case based questions पूछे जायेंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित हैं।
    • SECTION E: सेक्शन E में 3 लॉन्ग आंसर टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।

    एग्जाम एनालिसिस

    केमिस्ट्री का पेपर दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद छात्रों से बातचीत के दौरान पता चला कि इस वर्ष का प्रश्न पत्र Easy स्तर का था। कई छात्रों ने पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष के प्रश्न पत्र को सरल बताया है। 

    पास होने के लिए चाहिए होंगे कितने अंक

    छात्रों को प्रत्येक विषय में पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। चूंकि केमिस्ट्री का पेपर कुल 70 अंकों का है ऐसे में थ्योरी के एग्जाम में पास होने के लिए आपको 23.1 अंक प्राप्त करना होगा। इसके अलावा प्रायोगिक परीक्षा में आपको अलग से पास होना अनिवार्य है।

    आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं। अंतिम पेपर 4 अप्रैल 2025 को आयोजित किया जायेगा। 

    यह भी पढ़ें- CBSE Exam: सीबीएसई 10th बोर्ड एग्जाम में 2026 से क्या-क्या होंगे बदलाव, पढ़ें A to Z पूरी डिटेल