विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Board Exam 2021: शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, स्टूडेंट्स करें चेक

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Tue, 29 Dec 2020 11:29 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 31 Dec 2020 06:25 PM (GMT+05:30)

CBSE Board Exam 2021 शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपनी पूर्वघोषणा के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की ...और पढ़ें

शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की पूरी डेटशीट को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है।
शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की पूरी डेटशीट को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। CBSE Board Exam 2021: शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपनी पूर्वघोषणा के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। शिक्षा मंत्री के मुताबिक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस बार मार्च में न होकर बल्कि 4 मई से आयोजित की जाएंगी। वहीं यह परीक्षाएं 10 जून तक चलेंगी और जुलाई के महीने में नतीजे जारी करने की संभावना है। 

देश भर में स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सम्बद्ध विद्यालयों में 10वीं और 12वीं की कक्षाओं में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तिथि के बारे में जानकारी आज, 31 दिसंबर 2020 को जारी कर दी गई है। सीबीएसई बोर्ड की सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री की परीक्षाओं के शुरू होने की तिथि की घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा वर्ष के आखिरी दिन यानि आज, 31 दिसंबर की शाम छह बजे की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेट 2021 की तारीखों को घोषित किये जाने को लेकर स्वयं शिक्षा मंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी दी गयी। शिक्षा मंत्री के अनुसार, “सीबीएसई बोर्ड 2021 की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा 31 दिसंबर को की जाएगी।”

यह भी पढ़ें - CBSE Board Exam Date Sheet 2021: आज जारी होगी 10वीं और 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

फरवरी 2021 तक नहीं होंगी बोर्ड परीक्षाएं

इससे पहले शिक्षा मंत्री ने 22 दिसंबर 2020 को देश भर के शिक्षकों के साथ हुए इंटेरैक्शन के दौरान जानकारी दी थी कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी 2021 तक नहीं शुरू की जाएंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि परीक्षाओं के आयोजन की तारीखों की घोषणा मौजूदा हालात के मूल्यांकन के बाद ही की जाएंगी। बता दें कि आमतौर पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी-मार्च के माह के दौरान किया जाता है। हालांकि, इस बार कोविड-19 महामारी के चलते बाधिक हुई शैक्षणिक गतिविधियों के चलते बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा में देरी हो रही है।