यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CBSE Board Exam Date Sheet 2021: आज जारी होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
CBSE Board Exam Date Sheet 2021 सीबीएसई 10वीं बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2021 या सीबीएसई 12वीं बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2021 को ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। CBSE Board Exam Date Sheet 2021: सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 (सेकेंड्री) और कक्षा 12 (सीनियर सेकेंड्री) की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट आज, 31 दिसंबर 2020 को जारी की जाएगी। सीबीएस बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2021 केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के आज शाम 6 बजे होने वाले ऑनलाइन वेबीनार के बाद जारी की जानी है। ऑनलाइन वेबीनार में शिक्षा मंत्री द्वारा 10वीं एवं 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के आरंभ होने की तारीखों का ऐलान किया जाना है। माना जा रहा है कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2021 या सीबीएसई 12वीं बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2021 को शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट, cbse.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें - CBSE Board Exam 2021: किस दिन शुरू होगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं? शिक्षा मंत्री बताएंगे 31 दिसंबर की शाम 6 बजे
ऐसे करें डाउनलोड सीबीएस बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2021
शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री के छात्र-छात्राएं विभिन्न विषयों एवं पेपरों की परीक्षाओं की तारीखों के साथ-साथ प्रायोगिक विषयों के लिए आयोजित होने वाली प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों की भी जानकारी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे। सीबीएसई डेटशीट 2021 डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर ‘रिसेंट एनाउंसमेंट्स’ सेक्शन में ही उपलब्ध कराये जाने वाले डेटशीट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2021 पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन हो जाएगी। 10वीं या 12वीं की सीबीएसई डेटशीट 2021 डाउनलोड करने के बाद इस प्रिंट लेकर सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।
घटे सिलेबस के अनुसार होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं
शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कम किये गये सिलेबस के अनुसार किया जाएगा। पूरे देश में फैली कोरोना महामारी के चलते बाधित हुई शैक्षणिक गतिविधियों के कारण बोर्ड ने दोनो ही कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए सिलेबस को 30 फीसदी तक कम किया गया है। इसके साथ ही, बोर्ड द्वारा सीबीएसई बोर्ड सिलेबस 2021 को ऑफिसियल वेबसाइट पर भी जारी कर दिया है, जिसे नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड सिलेबस 2021 – सेकेंड्री एवं सीनियर सेकेंड्री डाउनलोड लिंक
सीबीएस बोर्ड एग्जाम सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किग स्कीम जारी
दूसरी तरफ सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं के विभिन्न विषयों के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम को भी जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं मार्किग स्कीम को उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
