Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE Board 12th Exam 2025: खत्म हुआ फिजिक्स का पेपर, जानें कैसा रहा लेवल, पिछले साल टफ आया था प्रश्न पत्र

    Updated: Fri, 21 Feb 2025 03:45 PM (IST)

    सीबीएसई बोर्ड की ओर से 22 फरवरी 2025 को बिजनेस स्टडीज बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर होगा। इसके बाद 23 फरवरी 2025 को संडे की छुट्टी होगी। 24 फरवरी 2025 को ज्योग्रफी का पेपर कराया जाएगा। 25 फरवरी 2025 को फ्रेंच Taxation Textile डिजाइन Artificial Intelligence का पेपर होगा। 12वीं कक्षा के लिए पेपर अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    CBSE 12th Board Exam 2025: 27 फरवरी, 2025 को आयोजित होगा केमिस्ट्री का पेपर

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं जारी हैं। इसी क्रम में आज, 21 फरवरी, 2025 को 12वीं कक्षा के लिए फिजिक्स का पेपर कंडक्ट कराया गया। परीक्षा दोपहर 1:30 बजे तक कराई गई। एग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का क्वैश्चन पेपर पढ़ने के लिए दिया गया। पेपर खत्म होने के बाद ही छात्र-छात्राओं के रिएक्शन भी सामने गए हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि पेपर काफी लंबा था। साथ ही MCQ के लिए पूछे गए सवाल भी काफी टफ थे। कुछ स्टूडेंट्स को प्रश्न पत्र में पूछे गए सवाल कठिन लगे थे। हालांकि, कुछ के लिए यह प्रश्न पत्र मैनेजबल था।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लास्ट ईयर ऐसा रहा था पेपर 

    अगर पिछले साल की बात करें तो यह काफी कठिन रहा था। लास्ट ईयर (2024) में यह एग्जाम 4 मार्च को सुबह की शिफ्ट 10: 30 से 1: 30 तक कराया गया था। परीक्षा देकर निकले कुछ छात्र-छात्राओं का कहना था कि, पेपर काफी लंबा और टफ था। स्टूडेंट्स को प्रश्न पत्र साॅल्व करने के बाद उसे एक बार क्रॉस चेक करने तक का मौका नहीं मिला। वहीं, एक अन्य छात्राओं ने भी यही कहा था कि कुछ सेक्शन से क्वैश्चन काफी टफ पूछे गए थे।

    CBSE Board 12th Exam 2025: बोर्ड ने फिजिक्स के बाद केमिस्ट्री में दिया है अच्छा गैप 

    सीबीएसई बोर्ड की ओर से आज फिजिक्स का पेपर होने के बाद, 12वीं के साइंस स्टूडेंट्स के लिए अगले अहम पेपर केमिस्ट्री के लिए काफी अच्छा गैप दिया गया है। यह एग्जाम 27 फरवरी, 2025 को होगा। इस तरह से परीक्षार्थियों को पांच दिनों को समय मिलेगा, जिसमें वे बेहतर तरीके से अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam: सीबीएसई का बड़ा फैसला, साल में 2 बार कराएगा बोर्ड एग्जाम और लॉन्च करेगा ग्लोबल करिकुलम

    सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10, 12वीं कक्षा के लिए परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी, 2025 से शुरू हुआ है। इस पहले दिन Entrepreneurship  का पेपर कंडक्ट कराया गया था। इसके बाद, फिजिकल एजुकेशन का पेपर हुआ था। वहीं, अब तक पांच पेपर कराए जा चुके हैं, जिनमें मल्टीमीडिया, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, डाटा साइंस,फूड प्रोडक्शन, टाइपोग्राफी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन सहित अन्य सब्जेक्ट के एग्जाम हो चुके हैं। 12वीं कक्षा के लिए परीक्षाओं का समापन अप्रैल, 2025 में होगा। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद कांपियों की जांच की जाएगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से तय डेडलाइन दी जाएगी, जिसमें टीचर्स को आंसर-शीट चेक करनी होगी। 

    यह भी पढ़ें: CBSE Board 10th Exam 2025: खत्म हुआ साइंस का पेपर, ईजी या टफ? पढ़ें स्टूडेंट्स के लिए कैसा रहा क्वैश्चन पेपर