Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE Date Sheet 2024: इंतजार खत्म, सीबीएसई ने जारी किया 10वीं, 12वीं का टाइमटेबल, करें डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 11:32 AM (IST)

    सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट (CBSE Board Exam Date Sheet 2024) के अनुसार पहले दिन यानी कि 15 फरवरी 2023 को एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद इसके बाद 16 फरवरी 2024 को बायोटेक्नोलॉजी इलेक्ट्रानिक्स टेक्नोलॉजी सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यह एग्जाम सुबह 10 30 से 1 30 बजे तक की जाएगी।

    Hero Image
    CBSE 10th, 12th Date Sheet 2024: इंतजार खत्म, सीबीएसई ने जारी किया 10वीं, 12वीं का टाइमटेबल

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कक्षा 10 और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी (CBSE 10th, 12th Date Sheet 2024) कर दी है। परीक्षार्थी अब इस जारी हुए टाइमटेबल के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 12th Date Sheet 2024: ये हैं 12वीं का टाइमटेबल 

    -15 फरवरी, 2023 को  एंटरप्रेन्योरशिप सहित अन्य सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    -16 फरवरी, 2024 को बायोटेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रानिक्स टेक्नोलॉजी सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यह एग्जाम सुबह 10: 30 से 1: 30 बजे तक की जाएगी। 

    -17 फरवरी, 2024 को इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, कथकली डांस, हार्टीकल्चर, डाटा साइंस सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

    - 19 फरवरी, 2024 को हिंदी इलेक्टिव और हिंदी कोर की परीक्षाएं कराई जाएंगी।

    - 20 फरवरी, 2024 को फूड प्रोडक्शन, डिजाइन और इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर की परीक्षा होगी।

    - 21 फरवरी, 2024 को हिंदुस्तानी म्यूजिक और 22 फरवरी, 2024 को इंग्लिश कोर सहित  अन्य सब्जेक्ट का एग्जाम होगा। 

    - 23 फरवरी, 2024 को रिटेल और 24 टाइपोग्राफी सहित अन्य की परीक्षा होगी। 

    - 4 मार्च, 2024 फिजिक्स और 9 मार्च, 2024 को मैथ्स सब्जेक्ट का पेपर होगा। 

    -12 मार्च, 2024 को फिजिकल एजुकेशन का पेपर होगा। 

    - 15 मार्च, 2024 को साइकोलॉजी की परीक्षा होगी। 

    - 18 मार्च, 2024 को अर्थशास्त्र विषय का एग्जाम होगा। 

    -19 मार्च, 2023 को जीव विज्ञान और 24 को राजनीति विज्ञान का पेपर होगा। 

    12वीं की अन्य परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों में आयोजित होकर 02 अप्रैल, 2023 को समाप्त होंगी। 

    -

    CBSE 10th Date sheet 2024: ये हैं 10वीं का शेड्यूल 

    सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, अगर 10वीं के अहम विषयों के टाइमटेबल को देखें तो हिंदी 21-फरवरी, अंग्रेज़ी 26-फ़रवरी और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 7 मार्च, 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद, गणित 11 मार्च और 13 मार्च को आईटी का पेपर होगा।

    CBSE 10th Date Sheet 2024: लगभग 55 दिनों तक चलेंगी परीक्षाएं 

    बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 2024 15 फरवरी से शुरू होंगी है, जो कि 10 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएं लगभग 55 दिनों तक आयोजित की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें: CBSE Board Date Sheet 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक