विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CAT Result 2024 में इंजीनियर्स ने किया कमाल, 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 14 में से 13 हैं Engineer

Published: Fri, 20 Dec 2024 10:13 AM (IST)

CAT Result 2024 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोलकाता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की है। ...और पढ़ें

CAT Result 2024: कैट परीक्षा में महाराष्ट्र के छात्र-छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन
CAT Result 2024: कैट परीक्षा में महाराष्ट्र के छात्र-छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

HighLights

  1. 3 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन
  2. 2 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी हुए थे एग्जाम में शामिल
  3. 24 नवंबर, 2024 को आयोजित हुई थी परीक्षा

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईआईएम कोलकाता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT Exam Result 2024) के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में इंजीनियर्स ने कमाल कर दिया है। 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 14 कैंडिडेट्स में से 13 स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग बैंकग्राउंड के हैं, जबकि केवल एक कैंडिडेट्स ऐसा है, नॉन-इंजीनियर है। वहीं, सौ प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 14 में से 13 छात्र और 1 छात्रा शामिल है।

कैट परिणाम 2024 में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक महाराष्ट्र में है। इसके बाद तेलंगाना में 2 उम्मीदवार और एपी, दिल्ली, हरियाणा, केरल, एमपी, ओडिशा और यूपी से केवल 1-1 उम्मीदवार है।

CAT Exam Result 2024: 29 कैंडिडेट्स ने हासिल किए 99.99 अंक

कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट में 29 उम्मीदवारों ने 99.99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जिनमें 2 महिला और 27 पुरुष उम्मीदवार हैं। इस परिणाम में 28 इंजीनियर और 1 नॉन- इंजीनियरिंग बैंकग्राउंड से हैं, जिन्होंने 99.99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

CAT Exam Result 2024:100 और 99.99 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों में महाराष्ट्र से हैं सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स 

99.99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में भी महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। संख्यावार बात करें तो महाराष्ट्र से 5 उम्मीदवारों ने 99.99 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं, कर्नाटक से 4, राजस्थान से 3, दिल्ली और गुजरात से 2 उम्मीदवारों ने सौ फीसदी अंक हासिल किए हैं। बता दें कि 100 परर्सेटाइल हासिल करेन वाले 14 स्टूडेंट्स में भी इसी राज्य से सबसे ज्यादा छात्र-छात्राएं हैं। 

30 उम्मीदवारों ने हासिल किए 99.98 प्रतिशत अंक

कुल 30 उम्मीदवारों ने 99.98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जिनमें 1 महिला और 29 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। इस संख्या में पश्चिम बंगाल के चार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना के तीन कैंडिडेट्स शामिल हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के दो उम्मीदवारों ने 99.98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

How to Check CAT Exam Result 2024: 3 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन

कैट परीक्षा के लिए 3.29 लाख योग्य उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें से 1.19 लाख महिलाएं, 2.10 लाख पुरुष और 14 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार थे। इस संख्या में सामान्य वर्ग से 67.53%, ईडब्ल्यूएस - 4.80%, एनसी-ओबीसी वर्ग के 16.91% स्टूडेंट्स शामिल है। वहीं, एससी - 8.51%, एसटी - 2.25 प्रतिशत शामिल हैं। इस परीक्षा में 2.93 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: CAT 2024 Result OUT: IIM कलकत्ता ने जारी किया CAT 2024 का रिजल्ट, पढ़ें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड