CAT 2023: कैट 2023 परीक्षा तैयारी के लिए आखिरी 3 दिनों के लिए अपनाएं ये टिप्स, बेहतर होगा प्रदर्शन
कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2023 का आयोजन 26 नवंबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। जो भी उम्मीदवार इस एग्जाम में भाग लेने आज रहे हैं उनके लिए तैयारी के लिहाज से यह अंतिम कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसलिए हम यहां अंतिम दिनों की तैयारी के लिए कुछ टिप्स इस आर्टिकल में प्रदान कर रहे हैं जिनको फॉलो कर आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT 2023 का आयोजन 26 नवंबर 2023 को निर्धारित केंद्रों पर किया जाना है। जो भी अभ्यर्थी इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं उनके पास इस एग्जाम की तैयारी के लिए बस तीन दिनों का समय शेष है। इस समय का उपयोग अब कैट 2023 एग्जाम की अंतिम तैयारियों के लिए किया जा सकता है।
एग्जाम में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए हम यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनको फॉलो करके आप अपनी तैयारियों को अंतिम स्वरूप दे सकते हैं और एग्जाम में बेहतर स्कोर हासिल कर सकते हैं।
रिवीजन पर करें फोकस
कैट एग्जाम के अंतिम दिनों में उम्मीदवारों को सिलेबस के अनुसार रिवीजन पर फोकस करना चाहिए। आप अपनी पढ़ी हुई चीजों को और भी पुख्ता करने के लिए रिवीजन करते रहें, इससे आप एग्जाम के समय स्ट्रेस से बचेंगे और आपको चीजें याद रहेंगी जिसका असर आपके प्रदर्शन पर पड़ेगा।
(Image-freepik)
टाइम मैनजमेंट के लिए हल करें मॉक टेस्ट
अंतिम समय की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट हल करें। मॉक टेस्ट हल करने से आपको परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलेगी और साथ ही प्रश्न पत्र हल करने के लिए लगने वाले टाइम का अंदाजा भी हो जायेगा। इससे आप एग्जाम के समय बेहतर टाइम मैनेजमेंट के साथ समय के अंदर प्रश्न पत्र हल कर सकेंगे।
अच्छी नींद के अच्छा आहार लें और व्यायाम करें
किसी भी एग्जाम के अंतिम समय में देखा गया है कि अभ्यर्थी ज्यादा पढ़ने के चक्कर में डेली रुटीन से हट जाते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना है। आप तभी एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे जब आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होंगे। इसलिए अभ्यर्थी एग्जाम के अंतिम समय में अच्छी नींद के साथ अच्छा आहार लें और साथ ही नियमित कुछ समय व्यायाम को भी दें। इससे आप फ्रेश महसूस करते रहेंगे और आप एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन कर पाने में सक्षम होंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।