Move to Jagran APP

BSER REET Result 2022 Date: रीट लेवल 1 और 2 के नतीजे 25 सितंबर तक हो सकते हैं घोषित, इतना हो सकता है कट-ऑफ

BSER REET Result 2022 Date राजस्थान बोर्ड द्वारा लेवल 1 और लेवल 2 की रीट 2022 परीक्षा के परिणाम 25 सितंबर तक घोषित किए जाने के अपडेट प्राप्त हो रहे हैं। ऐसे में 16 लाख उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Wed, 21 Sep 2022 12:56 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 08:16 AM (IST)
BSER REET Result 2022 Date: रीट लेवल 1 और 2 के नतीजे 25 सितंबर तक हो सकते हैं घोषित, इतना हो सकता है कट-ऑफ
बीएसईआर रिजल्ट 2022 डेट की आधिकारिक सूचना परीक्षा पोर्टल, reetbser2022.in पर जारी होगी।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। BSER REET Result 2022 Date: राजस्थान रीट रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 16 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2022 के नतीजों की घोषणा इसी सप्ताह के दौरान 25 सितंबर तक की जा सकती है। रीट परीक्षा के 23 और 24 जुलाई को आयोजन के बाद लगभग दो माह का समय मूल्यांकन प्रक्रिया में ही लगने के चलते सीएम अशोक गहलोत द्वारा बोर्ड के अधिकारियों को फटकार लगाई गई है और इसके बाद से बीएसईआर रीट रिजल्ट 2022 को तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। वहीं, राजस्थान बोर्ड के सूत्रों से पाप्त अपडेट के मुताबिक बीएसईआइर रीट 2022 रिजल्ट की घोषणा 25 सितंबर तक किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

BSER REET Result 2022 Date: लेवल 1 और लेवल 2 के नतीजे एक साथ होंगे घोषित

ऐसे में रीट 2022 परीक्षा के दोनों चरणों - लेवल 1 और लेवल 2 में सम्मिलित 16 लाख उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए बीएसईआर रीट रिजल्ट 2022 की घोषणा दोनो ही लेवल के लिए एक साथ करेगा। आरबीएसई रीट लेवल 1 रिजल्ट 2022 और रीट लेवल 2 रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, reetbser2022.in पर एक्टिव करेगा। अभ्यर्थियों को नतीजों के औपचारिक ऐलान पर वेबसाइट पर एक्टिव किए गए लिंक में से अपने सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर, आदि भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपनी परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी डाउनलोड करके सेव कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - Rajasthan REET Result: रीट का परिणाम 25 सितंबर तक आने की उम्मीद, परिणाम की देरी को लेकर मुख्यमंत्री ने लगाई फटकार

BSER REET Result 2022 Date: रीट लेवल 1 और 2 के के लिए इतना हो सकता है कट-ऑफ

ऐसे में जबकि बीएसईआर रीट रिजल्ट 2022 डेट को लेकर अनौपचारिक तौर पर जानकारी मिली है, परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवार जागरणजोश के परीक्षा विशेषज्ञों द्वारा तैयार रीट कट-ऑफ 2022 से अपने संभावित परिणाम का आकलन कर सकते हैं:-

यह भी पढ़ें - RHC Recruitment 2022: राजस्थान हाई कोर्ट में 2756 पदों के लिए आवेदन का आखिरी दिन कल, इस लिंक से करें अप्लाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.