Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB 12th Result 2021: बिहार बोर्ड 12वीं में लगभग 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पास, जानिए आर्ट्स, साइंस और काॅमर्स में पास प्रतिशत

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 26 Mar 2021 04:16 PM (IST)

    BSEB 12th Result 2021 बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 2021 के परिणाम जारी कर दिया गया। आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम उपलब्ध होंगे। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वे biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

    Hero Image
    पिछले वर्ष की परीक्षा में छात्राओं ने मारी थी बाजी

    BSEB 12th Result 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट, यानी 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 2021 के परिणाम  घोषित कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम उपलब्ध कराये जाएंगे। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। इस परीक्षा में लगभग 13.4 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं 10 लाख से ज्यादा परीक्षा में सफल हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     BSEB 12th Result 2021: 

    आर्ट्स: 77.97%

    कॉमर्स: 91.48%

    साइंस : 76.28%

    यह भी पढ़ें - Bihar Board 12th Result 2021: 12वीं के नतीजों के लिए लिंक एक्टिव, 78.04% रहा रिजल्ट, तीनों स्ट्रीम में लड़कियां टॉपर

    बता दें कि बिहार बोर्ड ने पिछले साल भी कोरोना वायरस महामारी के बावजूद, 12वीं परीक्षा का रिजल्ट देश के अन्य सभी राज्य बोर्डों से पहले जारी कर दिया था। वहीं, पिछले वर्ष के आंकड़े को देखा जाए तो इंटरमीडिएट परीक्षा के तीनों संकायों में 80.44 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की थी। पिछले वर्ष की 12वीं की परीक्षा में कुल 12, 04, 834 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। जिनमें 6,56,301 छात्र और 5,48,533 छात्राएं थीं। इसमें 4,43,284 परीक्षार्थी फर्स्ट डिवीजन, 4,69,439 परीक्षार्थी सेकंड डिवीजन और 56,115 परीक्षार्थी थर्ड डिवीजन के साथ उत्तीर्ण हुए थे।

    पिछले वर्ष के रिजल्ट में तीनों संकायों में छात्राओं ने बाजी मारते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। विज्ञान संकाय में नेहा कुमारी ने 95.2 प्रतिशत मार्क्स (कुल 476 अंक) हासिल कर टॉप किया था। वहीं, आर्ट्स में साक्षी कुमारी ने 94.80 प्रतिशत (कुल 474 अंक) प्राप्त कर टॉप पर रही। जबकि, कॉमर्स संकाय में कौसर फातिमा और सुधांशु नारायण चौधरी ने संयुक्‍त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। दोनों को 95.2 प्रतिशत मार्क्स (कुल 476 अंक) प्राप्त हुए थे।

    गौरतलब है कि इस वर्ष बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 13 फरवरी, 2021 तक किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार की परीक्षा में 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। ये स्टूडेंट्स अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब परिणाम जारी होने के साथ ही, 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के भाग्य का फैसला हो गया है।