BPSC Exam Calendar 2025: बीपीएससी ने नया एग्जाम कैलेंडर किया जारी, नई शिक्षक भर्ती का हुआ एलान, देखें विभिन्न भर्तियों की डेट्स
बीपीएससी की ओर से नया एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। नए कैलेंडर में विशेष शिक्षक (Special Teacher) के 7279 पदों पर भर्ती की जानकारी भी साझा की गई है। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने जल्द ही बीपीएससी टीआरई 4 को करवाए जाने का एलान भी किया था। विभिन्न भर्तियों की एग्जाम डेट इस पेज से चेक कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से राज्य में होने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर में भर्तियों के लिए एग्जाम डेट (प्रीलिम/ मेंस/ इंटरव्यू) की डेट्स को साझा किया गया है। आयोग की ओर से एग्जाम कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध करवाया गया है जिसमें कुल 38 भर्तियों की डेट्स को दिया गया है। सभी अभ्यर्थी इन डेट्स को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं।
नए एग्जाम कैलेंडर में एक और शिक्षक भर्ती का एलान
बीपीएससी की ओर से नए एग्जाम कैलेंडर में एक नई शिक्षक भर्ती का एलान किया गया है। यह भर्ती विशेष शिक्षक (Special Teacher) के पदों पर की जाएगी। भर्ती के जरिये 7279 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन नवंबर दिसंबर 2025 में करवाया जायेगा।
कुछ अन्य भर्तियां एवं पदों की संख्या
- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल। मैकेनिकल) भर्ती 2025: 118 पद, परीक्षा- 18 एवं 19 दिसंबर 2025
- असिस्टेंट रेवेन्यू एवं अकाउंट्स ऑफिसर भर्ती 2025: 285 पद
- असिस्टेंट अर्बन वेलफेयर एंड रजिस्ट्रेशन ऑफिसर भर्ती 2025: 285 पद
- सहायक सार्वजनिक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी: 54 पद
- असिस्टेंट टाउन प्लानिंग: 36 पद
BPSC Exam Calendar 2025 PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
सीएम नीतीश कुमार द्वारा शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार जल्द ही रिक्तियों की गणना की जाएगी और इसे बिहार लोक सेवा आयोग को भेजा जायेगा। इसके बाद बीपीएससी की ओर से भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन लिए जायेंगे। आपको बता दें कि बीपीएससी TRE 4 के माध्यम से 1 लाख पदों पर भर्ती होनी थी लेकिन TRE 3 में 20 हजार पद खाली रह गए थे। ऐसे में दोनों को मिलाकर कुल 1.20 लाख पदों पर भर्ती निकाली जा सकती है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन BPSC जारी करेगा।
बीपीएससी की ओर से अब तक तीन चरणों की भर्ती पूरी हो चुकी है। TRE 1 में 1.70 लाख पदों पर, TRE 2 में 70,000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की गई थी। इसके अलावा टीआरई -3 में कुल 87,774 पदों पर भर्ती निकाली गई थी जिसमें से 66,603 पदों पर नियुक्तियां हुई थीं और बाकी के पद खाली रह गए थे। अब इन पदों को साथ में जोड़कर TRE 4 भर्ती निकाली जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।