विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IB Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10th पास के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट

Published: Wed, 23 Jul 2025 04:19 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2025 04:20 PM (IST)

इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट/ एग्जीक्यूटिव के 4987 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए ...और पढ़ें

IB Security Assistant/ Executive Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
IB Security Assistant/ Executive Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10th पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका।
  2. आवेदन 26 जुलाई से होंगे स्टार्ट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से सिक्योरिटी असिस्टेंट/ एग्जीक्यूटिव एग्जामिनेशन 2025 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से स्टार्ट हो जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 17 अगस्त 2025 तय की गई है।

फॉर्म भरने से पहले योग्यता करें चेक

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार जिस स्टेट से आवेदन करना चाहता है उसका निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th क्लास उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी को लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
  • उम्र की गणना 17 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी कैंडिडेट्स को एग्जाम प्रॉसेसिंग फीस के रूप में 550 रुपये जमा करना होगा। ऐसे में जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस 100 रुपये सहित 650 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार एवं एक्स सर्विसमैन को अप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है ऐसे में उन्हें 550 रुपये जमा करना होगा।

वेतन

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के अनुसार 21700- 69100 रुपये प्रतिमाह के साथ केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले अन्य भत्ते दिए जायेंगे।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले टियर-1 एग्जाम में शामिल होना होगा। पहले चरण की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। जो अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको टियर 2 एग्जाम में भाग लेना होगा जो डिस्क्रिप्टिव प्रकार का होगा। दूसरे चरण के एग्जाम में पास होने के बाद उम्मीदवारों को टियर 3 में इंटरव्यू/ पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होना होगा। सभी चरणों में किये गए प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जी अभ्यर्थियों का नाम अंतिम लिस्ट में होगा उन्हें रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती के लिए एप्लीकेशन डेट बढ़ी, अब 3 अगस्त तक फॉर्म भरने का मौका