विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC 71 Result 2025: 1298 पदों के लिए जारी हुआ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड

Published: Tue, 18 Nov 2025 12:34 PM (IST)Updated: Wed, 19 Nov 2025 11:21 AM (IST)

बीपीएससी की ओर से 71वीं संयुक्त प्रतियोगी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ...और पढ़ें

BPSC 71 Result 2025: बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी।

BPSC 71 Result 2025: बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी।

HighLights

  1. इस परीक्षा के जरिये कुल 1298 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

  2. प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 71वीं संयुक्त प्रतियोगी 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हुआ। दरअसल बीपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया गया था। 

BPSC 71 Result 2025: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

बीपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें उम्मीदवार अपने रोल नबंर की जांच कर सकते हैं। ऐसे में उम्मीदवार यहां बताएं गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर विजिट करें। 
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब 'BPSC 71 Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इतने पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी की ओर से इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 1298 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें वरीय उप समाहर्ता के 100 पद, वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी के कुल 79 पद, श्रम अधीक्षक के 10 पद, अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक के कुल 3 पद, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के कुल 502 पद, प्रखंड पंचयाती राज अधिकारी के कुल 22 पद, प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी के कुल 13 पद, राजस्व पदाधिकारी के कुल 45 पद, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के कुल 459 पद और पुलिस उपाधीक्षक के कुल 14 पद शामिल है।

इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब बीपीएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करते रहें। 

यह भी पढ़ें: Bihar Board Dummy Admit Card: बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए डमीएडमिट कार्ड जारी, यहां देखें डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स