BPSC 69th Mains 2023: बीपीएससी मेंस एग्जाम के लिए डेट्स का एलान, 3 से 6 जनवरी तक आयोजित होगी परीक्षा
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से 69वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी गयी है। अधिसूचना के मुताबिक एग्जाम का आयोजन 3 से 6 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। वैकल्पिक विषयों का आयोजन 20 एवं 21 जनवरी 2024 को किया जाएगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी कर दिए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से एकीकृत 69वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए डेट्स की घोषणा कर दी गयी है। एग्जाम डेट्स की घोषणा बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटफिकेशन जारी कर दी गयी है।
जारी की गयी अधिसूचना के मुताबिक बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 3 से 6 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। अभ्यर्थी एग्जाम शेड्यूल से संबंधित अधिसूचना वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से भी विषयवार तिथियों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
BPSC 69th Mains Exam 2023 Dates: इन डेट्स में होगी परीक्षा
बीपीएससी की ओर से 3 से 6 जनवरी 2024 तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एग्जाम एक शिफ्ट में आयोजित होगा। परीक्षा की टाइमिंग सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक रहेगी। विषयवार परीक्षा प्रोग्राम निम्नलिखित है-
- 3 जनवरी 2024: सामान्य हिंदी
- 4 जनवरी 2024: सामान्य अध्ययन- प्रथम प्रश्न पत्र
- 5 जनवरी 2024: सामान्य अध्ययन- द्वितीय प्रश्न पत्र
- 6 जनवरी 2024: निबंध
इस डेट में होगा वैकल्पिक विषय की परीक्षा की आयोजन
मुख्य परीक्षा के अलावा वैकल्पिक विषयों की परीक्षा का आयोजन 20 एवं 21 जनवरी 2024 को किया जाएगा। एग्जाम दो पालियों में संपन्न करवाया जायेगा। इसमें से पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
BPSC 69th Mains Admit Card: एग्जाम से एक सप्ताह पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त की है और मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए क्वालिफाइड हैं उनके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मांगी गयी डिटेल्स दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।