Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar STET 2024: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, जानें एग्जाम पैटर्न

    Updated: Sun, 07 Jan 2024 08:07 AM (IST)

    बिहार बोर्ड की ओर से सेकेंड डमी एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए जारी किया गया था। इसके बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि द्धितीय प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए 07 तक उपलब्ध रहेगा। इसी दौरान कैंडिडेट्स अगली कोई गलती है हॉल टिकट में तो वो भी ठीक करा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    Hero Image
    Bihar STET 2024: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, जानें एग्जाम पैटर्न

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आज, 07 जनवरी, 2024 को परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। इसलिए, जिन कैंडिडेट्स इस एग्जाम के लिए अप्लाई नहीं किया है और वे करना चाहते हैं तो फौरन ऐसा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट, bsebstet.com पर जाकर अप्लाई करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि इसके पहले हाल ही में बिहार बोर्ड की ओर से सेकेंड डमी एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए जारी किया गया था। इसके बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि द्धितीय प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए 07 तक उपलब्ध रहेगा। इसी दौरान कैंडिडेट्स अगली कोई गलती है हॉल टिकट में तो वो भी ठीक करा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।   

    Bihar STET 2024: ये है एग्जाम का पैटर्न 

    बिहार एसटीईटी परीक्षा 2024 का पेपर कुल 150 अंकों का होगा, जो कि 2 सेक्शन में विभाजित होगा। इसके अनुसार( 100 अंकों के प्रश्न निर्दिष्ट विषय वस्तु और 50 अंकों के लिए शिक्षण कला और अन्य दक्षताओं पर आधारिक प्रश्न पूछे जाएंगे। बिहार BSTET 2024 परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। इस परीक्षा के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

    Bihar STET 2024:बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा फॉर्म भरने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाना होगा। इसके बाद,होमपेज पर रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें। नाम, ईमेल आईडी, संपर्क जानकारी जैसे आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें। इसके बाद, पंजीकरण के दौरान जेनरेट क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें। आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें। अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। अब डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

    यह भी पढ़ें: Bihar STET 2024: बिहार एसटीईटी परीक्षा फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी हुई ये अहम सूचना, फौरन करें चेक