विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar SHS Admit Card 2025 OUT: एएनएम और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

Published: Thu, 11 Dec 2025 12:43 PM (IST)Updated: Thu, 11 Dec 2025 02:26 PM (IST)

बिहार एसएचएस की ओर से एएनएम और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल ...और पढ़ें

Bihar SHS Admit Card 2025 OUT: यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।

Bihar SHS Admit Card 2025 OUT: यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।

HighLights

  1. एएनएम और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

  2. इस दिन होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: बिहार स्वास्थ्य विभाग स्टेट हेल्थ सोसाइटी (Bihar SHS) की ओर से एएनएम (ANM) और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट परीक्षा के लिए आज यानी 11 दिसंबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था, अब वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एएनएम और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

बिहार एसएचएस की ओर से एएनएम (ANM) और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में उम्मीदवारो की सहूलियत के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब Bihar SHS Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद निर्धारति लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन होगी परीक्षा

बिहार स्वास्थ्य विभाग स्टेट हेल्थ सोसाइटी (Bihar SHS) की ओर से एएनएम परीक्षा का आयोजन 17, 18 और 19 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा, जबकि ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। इसके अलावा, परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और और आईडी प्रूफ को अपने साथ जरूर लेकर जाएं। अन्यथा बगैर एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

साथ ही एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि व शिफ्ट, परीक्षा का नाम आदि की जांच अच्छे से कर लें।