Bihar DElEd Result 2025 Link: बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम रिजल्ट जारी, 79.01 फीसदी छात्र पास
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से डीएलएड एंट्रेस एग्जाम का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ...और पढ़ें

Bihar DElEd Result 2025 घोषित, यहां से करें चेक।
HighLights
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित।
79.02% स्टूडेंट्स हुए क्वालीफाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम 2025 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए आज का दिन निर्णायक रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से Bihar Deled Entrance Exam Result 2025 आज यानी 26 नवंबर को दोपहर 1 बजे घोषित कर दिया गया है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा जारी किये गए हैं। अभ्यर्थी परिणाम ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।
परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
बिहार बोर्ड की ओर से डीएलएड प्रवेश परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स अनारक्षित वर्ग के लिए 35 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग के लिए 30 फीसदी निर्धारित है। नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड की ओर काउंसिलिंग शेड्यूल जारी होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स प्राप्त रैंक के आधार पर राज्य के डीएलएड कॉलेजों में एडमिशन ले सकेंगे।
नतीजे चेक करने की स्टेप्स
- बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स को पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर विजिट करना है।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होम पेज पर ही दिए गए इंपोर्टेंट लिंक्स सेक्शन में एक्टिव किए गए ‘डीएलएड ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट 2025 व्यू/प्रिंट स्कोर कार्ड’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब लॉग इन डिटेल एप्लीकेशन आईडी और डेट ऑफ बर्थ को भरकर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
79.01% स्टूडेंट्स हुए पास
बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम में कुल 3,23,313 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से 2,55,468 अभ्यर्थी क्वालीफाई हुए हैं। इस प्रकार से रिजल्ट 79.0 फीसदी दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि बीएसईबी की ओर से बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 26 अगस्त 2025 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद बोर्ड की ओर से आंसर की जारी की गई थी जिस पर 13 अक्टूबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब नतीजे जारी होने के साथ ही बोर्ड की ओर से फाइनल आंसर की भी जारी की जा सकती है।
