विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Board Exam Date 2026: बिहार बोर्ड 10th, 12th टाइम टेबल जल्द हो सकता है जारी, इस डेट से शुरू हो सकती हैं परीक्षाएं

Published: Mon, 17 Nov 2025 10:04 AM (IST)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जल्द ही BSEB Bihar Board Date Sheet 2026 जारी की जा सकती है। ...और पढ़ें

Bihar Board 10th 12th time table 2026

Bihar Board 10th 12th time table 2026

HighLights

  1. बिहार बोर्ड जल्द जारी कर सकता है टाइम टेबल।

  2. जनवरी माह में प्रैक्टिकल वहीं फरवरी माह में आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अध्ययनरत छात्रों को डेटशीट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। कई राज्यों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी किया जा चुका है। चूंकि बिहार बोर्ड की ओर से पिछले कई सालों में सबसे पहले बोर्ड एग्जाम संपन्न करवाया जाता है, ऐसे में अनुमान है कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से जल्द ही Bihar Board Time Table 2026 जारी किया जा सकता है।

इस महीने में आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं

पिछले पैटर्न को देखें तो बिहार बोर्ड की ओर से फरवरी माह में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। पिछले वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी एवं 12वीं की 1 से 12 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। ऐसे में इस बार भी बोर्ड एग्जाम फरवरी माह में संपन्न होने का अनुमान है। बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रैक्टिकल एग्जाम संपन्न करवाए जायेंगे जो जनवरी 2026 माह में हो सकते हैं।

दो शिफ्ट में आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जाता है। पेपर हल करने के लिए छात्र छात्राओं को 3 घंटे 15 मिनट दिए जाते हैं। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित वहीं दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

Bihar Board Time Table

टाइम टेबल इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

सभी छात्रों को बता दें कि बिहार बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं की डेट शीट पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी की जाएगी। इसके बाद छात्र नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से टाइम टेबल प्राप्त कर सकेंगे-

  • बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2026 प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा (10वीं या 12वीं) का टाइम टेबल डाउनलोड करना होगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके उसे डाउनलोड कर लें।
  • इसके बाद छात्र तिथि एवं विषय के अनुसार चेक कर सकते हैं कि किस सब्जेक्ट की परीक्षा किस तिथि में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड 10th 12th टाइम टेबल जारी, 18 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरी डेटशीट यहां करें चेक