Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board Exam 2022-24: बिहार बोर्ड 11वीं ने डमी एडमिट कार्ड किए रिलीज, जानें कैसे करना है डाउनलोड

    Bihar Board Exam 2022-24 स्टूडेंट्स ध्यान दें कि BSEB 11वीं डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद देख लें कि प्रवेश पत्र में दिए गए विवरण ठीक है या नहीं है। अगर कोई भी गलत जानकारी छप गई है तो उसे ठीक करवा लें।

    By Nandini DubeyEdited By: Updated: Wed, 28 Sep 2022 10:41 AM (IST)
    Hero Image
    बिहार 11वीं डमी एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए गए हैं।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Bihar Board Exam 2022-24: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) ने 11वीं कक्षा के डमी एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए गए हैं। यह प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर रिलीज किए गए हैं। बीएसईबी 11वीं परीक्षा डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजरनेम और पासवर्ड एंटर करना होगा। अब ऐसे में, रेग्यूलर स्टूडेंट्स अपने स्कूलों की मदद से प्रवेश पत्र को डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा, प्राइवेट स्टूडेंट्स जरूरी डिटेल्स एंटर करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि, बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म जमा करने के दौरान भरी गई जानकारी के आधार पर बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड जारी किया है। बिहार बोर्ड ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board Exam 2022-24: बिहार बोर्ड 11वीं डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स  

    बिहार बोर्ड 11वीं डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट - माध्यमिक.biharboardonline.com पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, कक्षा 11 के डमी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज दिखाई देगा। अब लॉगिन विंडो में उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें। बिहार बोर्ड 11वीं डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण में अगर कोई भी त्रुटि सामने आती है तो छात्रों को इसे सुधारना होगा। वे 29 सितंबर 2022 तक इसके लिए बदलाव कर सकते हैं। बीएसईबी बोर्ड एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट हाल ही में खत्म हो गई है। इस फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2022 तक थी। बिहार बोर्ड परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।