Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Board 12th Result: नतीजों पर बोर्ड की चुप्पी से लाखों स्टूडेंट परेशान, BSEB के हर पोस्ट पर हजारों कमेंट

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Tue, 21 Mar 2023 11:04 AM (IST)

    Bihar Board 12th Result 2023 बीईसईबी द्वारा 12वीं परीक्षा परिणाम की तिथि पर आधिकारिक जानकारी न दिए जाने के कारण बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 को लेकर 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पिछले एक सप्ताह से गूगल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सर्च कर रहे हैं।

    Hero Image
    Bihar Board 12th Result 2023: आखिर कब खत्म होगा बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 का इंतजार?

    एजुकेशन डेस्क। Bihar Board 12th Result 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2022-23 के लिए इंटरमीडिएट के कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्गों के कुल 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 1 से 11 फरवरी तक किया था। इसके बाद बोर्ड ने परीक्षा में पूछे ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन के लिए प्रोविजिनल आंसर-की 3 मार्च किए और इन पर स्टूडेंट्स से उनकी आपत्तियों को 6 मार्च तक स्वीकार किया। इसके बाद अब इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को नतीजों का इंतजार है। हालांकि, समिति द्वारा परीक्षा के आयोजन के एक माह से अधिक का समय बीत जाने पर भी परिणाम घोषित किए जाने की तारीख को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में इंटर परीक्षा परिणामों पर बिहार बोर्ड की चुप्पी से लाखों छात्र-छात्राएं परेशान हैं और सोशल मीडिया पर अपेडट जारी करने की गुहार लगा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस बार भी दोपहर 3 बजे के बाद हो सकता है घोषित

    Bihar Board 12th Result 2023: BSEB के हर ट्वीटर पोस्ट पर हजारों कमेंट

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को लेकर स्टूडेंट्स की परेशान यह आलम है कि परीक्षार्थी बीएसईबी के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर 16 मार्च से प्रतिदिन पोस्ट की जा रही क्विज पर हजारों कमेंट हो रहे हैं और इनमें से अधिकतर इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों को लेकर हैं। बिहार दिवस क्विज की 16 मार्च की पोस्ट पर 1500, 17 मार्च की पोस्ट पर 2700, 18 मार्च के क्विज पर 1800, 19 मार्च के प्रश्न पर 1400, 20 मार्च की पोस्ट पर 1700 से अधिक कमेंट यूजर्स ने की हैं। वहीं, आज, 21 मार्च की सुबह 8 बजे पोस्ट क्विज पर समाचार लिखे जाने तक (2 घंटे में) 350 से अधिक कमेंट हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें - BSEB 12th Result 2023 Scrutiny: बिहार इंटर रिजल्ट जल्द, स्क्रूटिनी के लिए 23 मार्च से आवेदन

    Bihar Board 12th Result 2023: फर्जी अपडेट सोशल मीडिया पर वायरल

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 डेट पर कोई भी आधिकारिक सूचना बीएसईबी द्वारा जारी न किए जाने के कारण सोशल मीडिया पर कई फर्जी खबरें वायरल की जा रही हैं। ऐसी ही एक पोस्ट बीएसईबी रिजल्ट के अनवेरिफाईड एकाउंट से किया गया है, जो कि समिति द्वारा की इस सम्बन्ध में पहले की जाती रही पोस्ट से मिलती-जुलती है। इस पोस्ट में बीएसई इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा 22 मार्च को देपहर 3 बजे किए जाने का दावा किया जा रहा है।