Bihar Board 12th Admit Card 2025: 10 जनवरी से शुरू होंगे 12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम, एडमिट कार्ड जारी
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 930 बजे से दोपहर 1245 बजे तक होगी जबकि दोपहर 2 बजे से शाम 515 बजे तक सेकेंड शिफ्ट कंडक्ट कराई जाएगी। इंटरमीडिएट कक्षा के लिए परीक्षा 15 फरवरी 2025 को होगी। थ्योरी परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंग।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं आगामी 10 जनवरी, 2025 से शुरू हो रही है। यह एग्जाम 20 जनवरी, 2025 तक कंडक्ट कराए जाएंगे। फिलहाल बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी इन्हें अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, समस्त सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के हेड्स स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद, इसे अपने सिग्नेचर और स्टैम्प लगाने के बाद अभ्यर्थियों को वितरित कर सकेंगे।
स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि प्रायोगिक परीक्षा के प्रवेश केवल, उन्हीं परीक्षार्थियों को अलॉट किए जाएंगे, जिन्होंने सेंटअप एग्जाम में सफलता प्राप्त की हो। साथ ही बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि अगर, किसी स्टूडेंट्यस को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या हो रही है तो शिक्षण संस्थानों के प्रधानाध्यापक समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क या reg.bsebhelpdesk@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक पोस्ट भी किया है, जिसे नीचे देखा जा सकता है।
BSEB इंटर वार्षिक परीक्षा, 2025 : प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड जारी।#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/KH9Rs746UG
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) December 28, 2024
Bihar Board 12th Admit Card 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
सबसे पहले परीक्षार्थियों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary. biharboardonline.com. पर जाना होगा। अब बीएसईबी इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। अब, लॉगिन लिंक में पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। बिहार 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा। अब परीक्षा के लिए बीएसईबी 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में जीव विज्ञान का पेपर आयोजित किया जाएगा। वहीं आर्ट्रस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए पहली शिफ्ट में
दर्शनशास्त्र और दोपहर की पाली में अर्थशास्त्र का पेपर होगा। इन परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। यह भी छात्र-छात्राएं संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।