विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BHU UG Admission 2022: बीए एलएलबी समेत इन विषयों के लिए जारी की पहली कटऑफ सूची, 26 अक्टूबर तक लें दाखिला

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Sat, 22 Oct 2022 04:08 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2022 04:24 PM (IST)

BHU UG Admission 2022 बीए सोशल साइंस शास्त्री और कला सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पहली कटऑफ सूची जारी ...और पढ़ें

बीएचयू ने बीए एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर समेत अन्य विषयों के लिए फर्स्ट कटऑफ सूची जारी की है।
बीएचयू ने बीए एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर समेत अन्य विषयों के लिए फर्स्ट कटऑफ सूची जारी की है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। BHU UG Admission 2022: बीएचयू ने बीए एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर समेत अन्य विषयों के लिए फर्स्ट कटऑफ सूची जारी की है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2022- 2023 के लिए यूनिवर्सिटी ने बीकॉम, बीएससी एग्रीकल्चर, बीए एलएलबी, बीएससी मैथ्स, बायो में दाखिले के लिए पहली कटऑफ सूची आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर रिलीज की गई है। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस सूची की राह देख रहे हैं, वे वेबसाइट पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी है। 

यह भी पढ़ें: BHU UG first merit list 2022: बीए सोशल साइंस सहित अन्य विषयों के लिए बीएचयू यूजी की पहली मेरिट लिस्ट घोषित

ये रहा कटऑफ

बीएचयू के अनुसार, बीए एलएलबी प्रोगाम के लिए सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 534, ओबीसी 493, एससी 433, एसटी 435, ईडब्ल्यूएस 520 रही है। वहीं बीकॉम पाठ्यक्रम के लिए सामान्य श्रेणी की कट-ऑफ 612 और बीएससी के लिए यह 505 रहा है।

पहली कटऑफ सूची में शार्टलिस्टेड हुए उम्मीदवारों को 26 अक्टूबर तक प्रवेश लेना होगा। इसके साथ ही बीएचयू की ओर से तय की गई अंतिम तिथि के अनुसार ही कोर्स के लिए फीस जमा कर दें। तय डेडलाइन पर फीस जमा नहीं करने में वाले उम्मीदवार प्रवेश प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे नियमित तौर पर बीएचयू की लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए अपने मेल और आधिकारिक वेबसाइट- bhu.ac.in पर विजिट करते रहें।

पहले इन विषयों के लिए जारी हो चुकी है लिस्ट

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने हाल ही में, बीए सोशल साइंस, शास्त्री और कला सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए मेरिट सूची और कट ऑफ सूची जारी की थी। इस संबंध में यूनिवर्सिटी ने ट्वविटर के माध्यम से ही सूचना दी थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।