Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BBOSE 12th Date Sheet 2022: बिहार बोर्ड ओपन स्कूल क्लास 12th एग्जाम के लिए डेटशीट जारी, यहां पढ़ें डिटेल

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 06:45 PM (IST)

    BBOSE 12th Date Sheet 2022 बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एन्ड एग्जामिनेशन (BBOSE) की ओर से इंटरमीडिएट दिसंबर 2022 सेशन की परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से 8 नवंबर को की जाएगी वहीं अंतिम पेपर 24 नवंबर 2023 को उर्दू विषय का आयोजित किया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां सभी विषयों की डेट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    Hero Image
    BBOSE 12th Date Sheet 2022: 8 से 24 नवंबर तक आयोजित होंगी परीक्षाएं।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BBOSE 12th Date Sheet 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एन्ड एग्जामिनेशन (BBOSE) की ओर से कक्षा 12वीं दिसंबर 2022 सेशन के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। डेट शीट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज से भी सभी पेपर्स की डेट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BBOSE 12th Time Table 2022: इन डेट्स में आयोजित होंगी परीक्षाएं

    हम यहां सभी विषयों के अनुसार डेट्स की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसके अनुसार अपने अपनी तैयारियों को अंतिम स्वरूप दे सकते हैं।

    • 8 नवंबर 2023: हिंदी
    • 9 नवंबर 2023: गणित
    • 10 नवंबर 2023: जीव विज्ञान
    • 11 नवंबर 2023: भूगोल
    • 13 नवंबर 2023: बांग्ला
    • 14 नवंबर 2023: अरेबिक और संस्कृत
    • 16 नवंबर 2023: इकोनॉमिक्स
    • 17 नवंबर 2023: राजनीति विज्ञान
    • 21 नवंबर 2023: फिजिकल एजुकेशन
    • 22 नवंबर 2023: संगीत
    • 23 नवंबर 2023: बिजनेस स्टडीज
    • 24 नवंबर 2023: उर्दू

    BBOSE 12th Date Sheet 2022: कभी भी जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड

    अभ्यर्थियों के लिए डमी एडमिट कार्ड पहले ही जारी किये जा चुके हैं। अगर किसी छात्र ने डमी एडमिट कार्ड में संशोधन के लिए आवेदन किया था अब उसी के अनुसार स्टूडेंट्स के नए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

    अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी वे एग्जाम देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएँ, बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी और आपको परीक्षा देने से वंचित कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- UP Board Exam Date 2024: यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल 21 जनवरी से 5 फरवरी तक, हाई स्कूल व इंटर परीक्षाएं फरवरी में