विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AU UG Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, इस प्रकार से भर सकते हैं फॉर्म

Published: Tue, 01 Jul 2025 04:40 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jul 2025 04:41 PM (IST)

यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद की ओर से अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ...और पढ़ें

AU UG Admission 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट।
AU UG Admission 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट।

HighLights

  1. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया स्टार्ट।
  2. यूजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एवं इससे सम्बद्ध कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की सोच रहे ऐसे छात्र जिन्होंने सीयूईटी यूजी परीक्षा में भाग लिया था उनके लिए महत्वपूर्ण खबर है। यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद की ओर से CUET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन/ प्रोफाइल अपडेट प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू की गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी।

स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाकर कर सकते हैं। जारी की अधिसूचना के मुताबिक काउंसिलिंग एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 चरणों में पूर्ण की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • CUET-UG (2025) एडमिट कार्ड
  • कक्षा 10, 10+2 मार्कशीट- प्रमाणपत्र।
  • .jpg/.jpeg प्रारूप में उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • EWS/ OBC/ SC/ ST के लिए केंद्र सरकार के प्रारूप में हाल ही का जाति प्रमाण पत्र जिसमें प्रमाण पत्र संख्या और प्रमाण पत्र जारी करने की तारीख हो।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

छात्र एप्लीकेशन प्रॉसेस दो चरणों में पूर्ण कर सकते हैं। पहले चरण में उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें। इसके बाद सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद चरण 2 में उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर पाठ्यक्रम / कार्यक्रम का चयन कर सकेंगे।

इसके फॉर्म भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जायेगा। पंजीकरण शुल्क अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग से आने उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये तय किया गया है।

सीयूईटी यूजी रिजल्ट इस वीक हो सकता है जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 इसी वीक में जारी किया जा सकता है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया जायेगा। नतीजे जारी होते ही परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। नतीजे चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- CUET UG Result 2025: NIRF रैंकिंग के अनुसार डीयू के टॉप-10 कॉलेज की लिस्ट, सीयूईटी यूजी से मिलेगा प्रवेश, नतीजे जल्द आने की उम्मीद