Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Assam 12th Result 2022: असम बोर्ड हायर सेकेंड्री परिणाम इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक, AHSEC HS रिजल्ट घोषित

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Mon, 27 Jun 2022 09:29 AM (IST)

    Assam 12th Result 2022 on resultsassam.nic.in असम 12वीं रिजल्ट 2022 को 2.5 लाख स्टूडेट्स अपनी ऑनलाइन मार्कशीट समेत रिजल्ट पोर्टल resultsassam.nic.in AHSEC की वेबसाइट ahsec.nic.in और जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) देख सकते हैं। इनके लिए डायरेक्ट लिंक यहां दिए गए हैं।

    Hero Image
    असम 12वीं रिजल्ट 2022 देखने के लिए स्टूडेंट्स रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर अन्य विवरण भरने होंगे।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Assam 12th Result 2022 on resultsassam.nic.in: असम 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा आज, 27 जून 2022 को कुछ ही देर मे सुबह 9 बजे कर दी गई है। इसके बाद, हॉयर सेकेंड्री एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) की हायर सेकेंड्री (HS) फाइनल ईयर की ऑनलाइन मार्कशीट भी जारी कर दी है असम बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलों में वर्ष 2021-22 के दौरान कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए करीब 2.5 लाख छात्र-छात्राएं अपना परिणाम विभिन्न ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इन वेबसाइट में असम राज्य का आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, resultsassam.nic.in, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, ahsec.nic.in और जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) शामिल हैं। इनके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं:-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को आज, 27 जून 2022 को सुबह 9 बजे घोषित किए जाने की आधिकारिक जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री ने हाल ही किए गए एक ट्वीट के माध्यम से दी थी। सीएम ने अपने ट्वीट में कहा था कि असम हायर सेकेंड्री फाइनल एग्जामिनेशन के नतीजों की घोषणा 27 जून (सोमवार) को की जाएगी। परीक्षाओं मे सम्मिलित सभी स्टूडेंट्स को मेरी शुभकानाएं। इसके बाद असम 12वीं रिजल्ट 2022 डेट, टाइम को लेकर लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार समाप्त हो गया था।

    यह भी पढ़ें - Assam Board AHSEC 12th Result 2022: आज सुबह 9 बजे घोषित हुए असम बोर्ड 12वीं के नतीजे, इन ऑप्शन से करें चेक

    दूसरी तरफ, हॉयर सेकेंड्री एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) ने हायर सेकेंड्री (HS) फाइनल ईयर के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक किया था। इसके बाद स्टूडेंट्स आंसर-शीट की जांच के बाद फाइन नतीजे घोषित किए जा रहे हैं।