विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ASRB NET Admit Card 2025: नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट सहित अन्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

Published: Tue, 04 Nov 2025 06:56 PM (IST)

कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) की ओर से नेट, एआरएस सहित कई भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर ...और पढ़ें

ASRB NET Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।

ASRB NET Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।

HighLights

  1. एएसआरबी ने जारी किया एडमिट कार्ड।

  2. 11 और 13 नवंबर को होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट, एग्रीकल्चर रिसर्च सर्विस (ARS), SMS (T-6) और STO (T-6) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, अब वे एएसआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.asrb.org.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नबंर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।

यहां से डायरेक्ट डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एएसआरबी की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। साथ ही यहां उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स भी बताए गए है, जिन्हें फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.asrb.org.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एएसआरबी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
admit card 2

 

इस डेट को होगी परीक्षा

एएसआरबी की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट, एग्रीकल्चर रिसर्च सर्विस (ARS), SMS (T-6) और STO (T-6) परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्ष केंद्रों में 11 और 13 नवंबर के बीच किया जाएगा। साथ ही इस परीक्षा के जरिये कुल 500 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

सभी उम्मीदवारों का सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नबंर, अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि व समय आदि की जांच अच्छे से कर लें। साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाए। बता दें, बगैर एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bihar CET BEd Result 2025: बिहार बीएड परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन पांच स्टेप्स से करें डाउनलोड