विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

American flag: अमेरिकी तिरंगे में 27 बार बदलाव, तिरंगे में मौजूद हर सितारा राज्य की अलग कहानी बयां करता है

Published: Wed, 03 Sep 2025 07:26 PM (IST)Updated: Wed, 03 Sep 2025 07:34 PM (IST)

अमेरिकी तिरंगे को पहली बार औपचारिक रूप से 14 जून 1777 को कांग्रेस द्वारा स्वीकृत किया गया था। इस तिरंगे ...और पढ़ें

पहला अनौपचारिक तिरंगा कॉन्टिनेंटल कलर्स के रूप में जाना जाता है।
पहला अनौपचारिक तिरंगा कॉन्टिनेंटल कलर्स के रूप में जाना जाता है।

HighLights

  1. अमेरिकी तिरंगे का इतिहास 200 साल पुराना है।
  2. वर्तमान में तिरंगे में 13 पट्टियां और 50 सितारे है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: किसी भी देश की पहचान सर्वप्रथम उसके तिरंगे से की जाती है। तिरंगा न केवल देश की शान होता है, बल्कि विश्व मंच पर किसी भी देश को उसके तिरंगे के रूप में पहचाना जाता है। हर देश के तिरंगे के अपने अलग-अलग मायने हैं और हर देश का तिरंगा अपने इतिहास की अलग कहानी भी बयां करता है। ऐसे ही आज हम अमेरिका के तिरंगा की कहानी प्रस्तुत करने जा रहे हैं, जो अमेरिका की राष्ट्रीयता व संप्रभुता की पहचान है। बता दें, अमेरिकी क्रांति शुरू होने के बाद अमेरिका में पहली बार 1 जनवरी, 1776 को अनौपचारिक रूप से तिरंगा फहराया गया था। इस तिरंगे को कॉन्टिनेंटल कलर्स के रूप में भी जाना जाता है। इस तिरंगे के ऊपरी कोने में 13 सितारे और 13 लाल और सफेद रंग की धारियां थी।

पहला झंडा किस उद्देश्य से फहराया गया

अमेरिकी तिरंगे की कहानी जानने के लिए आपको 200 साल पीछे जाना होगा। दरअसल 200 साल पहले यानी 01 जनवरी, 1776 को कॉन्टिनेंटल आर्मी ब्रिटिश द्वारा नियंत्रित बोस्टन की घेराबंदी कर रही थी। घेराबंदी होने पर जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने किलों और नौसैनिक जहाजों पर झंडा फहराने का आदेश दिया। यह पहली बार था, जब अमेरिका पर अनौपचारिक रूप से तिरंगा फहराया गया था।

पहला औपचारिक तिरंगा कब बना

अमेरिकी तिरंगे में समय के साथ-साथ कई बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही अमेरिका में पहला औपचारिक तिरंगा 14 जून, 1777 को कांग्रेस द्वारा स्वीकृत किया गया था। इस तिरंगे को बेट्सी रॉस ने डिजाइन किया था। तिरंगे में 13 धारियां थी, जिनमें लाल और सफेद रंग बारी-बारी से थे। साथ ही तिरंगे के बाई ओर नीले क्षेत्र में 13 सितारें थे। इसके बाद कांग्रेस ने 01 मई, 1795 को जब दूसरा ध्वज प्रस्ताव पारित किया तब इसमें सितारों और पट्टियों में बदलाव किया गया था।

कुल 27 बार तिरंगे में बदलाव

अमेरिकी तिरंगे में 1777 से 1960 तक कुल 27 बार बदलाव किए जा चुके है, जिसमें 25 बार केवल सितारों में बदलाव किया गया है। दरअसल 25 बार सितारों में बदलाव तिरंगे में नए राज्यों को संघ में जोड़ने के लिए किया गया था। इसमें शुरुआती पहले दो राज्य वर्मोंट और केंटकी थे।

अमेरिकी तिरंगे की विशेषता

अमेरिकी तिरंगे में 13 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली 13 लाल और सफेद पट्टियां हैं। इसमें 7 लाल और 6 सफेद पट्टियां हैं। इसके साथ ही तिरंगे के ऊपरी बाई ओर सफेद तारे हैं, जिनकी संख्या वर्तमान में कुल 50 है। तिरंगे में शामिल 50 तारे संघ के 50 राज्यों का प्रतिनिधित्व करती है। इसके अलावा, तिरंगे का अनुपात 10:19 है। तिरंगे में मौजूद लाल रंग कठोरता और वीरता का प्रतीक है, सफेद रंग शुद्धता और मासूमियत और नीला रंग सतर्कता, दृढ़ता और न्याय का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: Teachers Day 2025: शिक्षक दिवस पर 10 लाइन, भाषण, निबंध को रोचक बनाने में मिलेगी मदद

Source:

  • अमेरिकी आधिकारिक वेबसाइट
  • https://www.usa.gov/flag

  • एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका

  • https://www.britannica.com/topic/flag-of-the-United-States-of-America