Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AISSEE 2024 Answer Key: एनटीए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 25 Feb 2024 03:31 PM (IST)

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2024) के लिए प्रोविजनल आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड के लिए जारी कर दी गयी है। एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपको आंसर की पर आपत्ति है तो 27 फरवरी 2024 तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

    Hero Image
    AISSEE 2024 Answer Key एवं रिस्पॉन्स शीट यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2024) का आयोजन 28 जनवरी को किया गया था जिसके बाद आज यानी 25 फरवरी 2024 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गयी है। आंसर की ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल पर exams.nta.ac.in/AISSEE/ जारी की गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया है वे वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। रिस्पॉन्स शीट और आंसर की द्वारा आप अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

    AISSEE Answer Key 2024: इस तरीके से डाउनलोड करें आंसर की

    • सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम AISSEE - 2024 पर क्लिक करें।
    • अब मुख्य पेज पर आपको आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करें।
    • इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    AISSEE 2024 Answer Key- डायरेक्ट लिंक

    AISSEE Answer Key: इस डेट तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    आंसर की द्वारा अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करते समय अगर आपको किसी उत्तर पर आपत्ति है तो उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न पत्र मांगी गयी डिटेल दर्ज करके ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति 27 फरवरी 2024 सायं 5:30 बजे तक दर्ज की जा सकती है। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

    AISSEE 2024 Answer Key: जल्द जारी होगा परिणाम

    आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल स्टूडेंट्स को सैनिक स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- ISRO YUVIKA 2024: इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 9वीं के छात्र कर सकते हैं अप्लाई

    comedy show banner
    comedy show banner