यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ISRO YUVIKA 2024: इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 9वीं के छात्र कर सकते हैं अप्लाई
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की ओर से ISRO YUVIKA 2024 कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी ...और पढ़ें

HighLights
- इसरो युविका 2024 कार्यक्रम के लिए आवेदन हुए शुरू।
- 20 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक बनना किसी सपने से कम नहीं है। लेकिन अगर आपको यह मौका आठवीं उत्तीर्ण करे के बाद ही मिल जाये तो इससे अच्छा कुछ भी नहीं है। इसरो की ओर से ऐसे ही स्टूडेंट्स के लिए इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है। इस कार्यक्रम के लिए इसरो की ओर से रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू कर दी गयी है।
स्टूडेंट्स या उनके अविभावक इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट jigyasa.iirs.gov.in/yuvika पर जाकर इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 20 मार्च 2024 निर्धारित की गयी है।
ISRO YUVIKA 2024: आसानी से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
जो भी स्टूडेंट्स या अविभावक इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं उनकी सहूलियत के लिए हम यहां स्टेप्स बता रहे हैं जिनको फॉलो करके आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jigyasa.iirs.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Yuvika बटन पर क्लिक करें।
- अब यहां अप्लाई फॉर युविका रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब पहले रजिस्टर लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

ISRO YUVIKA 2024: क्या है इसरो युविका कार्यक्रम
इस कार्यक्रम में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स में से शॉर्टलिस्टेड छात्रों को "कैच देम यंग" प्रोग्राम के तहत स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस साइंस और स्पेस एप्लीकेशन सहित अन्य विषयों की बेसिक जानकारी प्रदान की जाएगी। इसमें चयनित होने वाले स्टूडेंट्स को 13 मई से 24 मई तक स्पेस सेंटर्स ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए इसरो की ओर से स्टडी मैटेरियल, फूड, रहने की व्यवस्था, यात्रा भत्ता, आदि की व्यवस्था की जाएगी।
