Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AILET 2024 Admit card: अब इस तारीख को जारी होंगे ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड, चेक करें तिथि

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 05:33 PM (IST)

    AILET 2024 Admit card प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे उसमे दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। नियमों की अनदेखी करने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम के दौरान मुश्किल हो सकती है। ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2024 परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। यह एग्जाम सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।

    Hero Image
    AILET 2024 Admit card: अब इस तारीख को जारी होंगे ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। AILET 2024 Admit Card: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि में बदलाव हुआ है। अब इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 24 नवंबर, 2023 को जारी किए जाएंगे। पहले यह हॉल टिकट आज, 20 नवंबर, 2023 को जारी होने थे। हालांकि, आज नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने AILET 2024 एडमिट कार्ड रिलीज करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि अब वे बदली हुई तिथि के अनुसार, आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    AILET 2024 Admit Card: 10 दिसंबर, 2023 को होगी परीक्षा 

    प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे उसमे दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। नियमों की अनदेखी करने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम के दौरान मुश्किल हो सकती है। ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2024 परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर, 2023 को किया जाएगा। यह एग्जाम सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। एग्जाम में निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स आसानी से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

    AILET 2024 Admit Card: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स 

    सबसे पहले उम्मीदवारों को एनएलयू दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। अब एडमिट कार्ड सबमिट करें और डाउनलोड करें। इसके बाद, उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    यह भी पढ़ें: AILET Registration 2024: कल तक करें ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन, 10 दिसंबर को होगी परीक्षा