Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIBE 18 Admit Card 2023: आज नहीं BCI इस दिन जारी करेगा ऑल इंडिया बार एग्जाम एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 09:09 AM (IST)

    ऑल इंडिया बार एग्जाम एडमिट कार्ड (AIBE 18th Admit Card 2023) में उम्मीदवार का नाम एआईबीई 18 रोल नंबर और आवेदन संख्या एआईबीई XVIII (18) परीक्षा की तिथि और समय आवंटित एआईबीई परीक्षा केंद्र 2023 का नाम और पता परीक्षा-दिवस निर्देश और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य डिटेल्स शामिल होंगी। परीक्षा 10 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    AIBE 18 Admit Card 2023: आज नहीं BCI इस दिन जारी करेगा ऑल इंडिया बार एग्जाम एडमिट कार्ड। (image-freepik)

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली।  ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड (AIBE 18th Admit Card 2023) 03 दिसंबर, 2023 को जारी किए जाएंगे। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की ओर से ताजा अपडेट के अनुसार, प्रवेश पत्र आज यानी कि 1 दिसंबर, 2023 को नहीं बल्कि 03 Dec को जारी किए जाएंगे। हॉल टिकट रिलीज होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com से  इसे डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए एआईबीई पंजीकरण आईडी और पासवर्ड को एंटर करना होगा। इसके बाद, प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIBE 18th Admit Card 2023: ऑल इंडिया बार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    एआईबीई 18 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाएं। इसके बाद, एआईबीई 18 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। अब अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके AIBE XVIII के एडमिट कार्ड पोर्टल पर लॉग इन करें। इसके बाद, सफल लॉगिन के बाद एआईबीई हॉल टिकट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरण ध्यान से जांच लें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    AIBE 18th Admit Card 2023: ऑल इंडिया बार एग्जाम एडमिट कार्ड में ये डिटेल्स होंगी मेंशन

    ऑल इंडिया बार एग्जाम एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, एआईबीई 18 रोल नंबर और आवेदन संख्या, एआईबीई XVIII (18) परीक्षा की तिथि और समय, आवंटित एआईबीई परीक्षा केंद्र 2023 का नाम और पता, परीक्षा-दिवस निर्देश और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य डिटेल्स शामिल होंगी।

    AIBE 18 Admit Card 2023: 10 दिसंबर को आयोजित होगी परीक्षा

    एआईबीई 18 परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर, 2023 को होनो वाला है। यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में ऑफ़लाइन आयोजित की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: World AIDS Day 2023 के मौके पर जानिए पहली बार कब मनाया गया था यह दिन, कब हो सकता है इस बीमारी का अंत