Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIBE 18 2023 Result: जल्द ही घोषित हो सकते हैं ऑल इंडिया बार एग्जाम रिजल्ट, जान लें डेट

    Updated: Sun, 11 Feb 2024 07:38 AM (IST)

    ऑल इंडिया बार परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2023 को किया गया था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 12 दिसंबर को एआईबीई 18 के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए 20 दिसंबर तक का समय था। इसके बाद से ही उम्मीदवार रिजल्ट की राह देख रहे हैं जो कि जल्द ही घोषित हो सकता है।

    Hero Image
    AIBE 18 2023 Result: इसी महीने घोषित हो सकते हैं ऑल इंडिया बार एग्जाम रिजल्ट, जान लें डेट,

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया बार एग्जाम रिजल्ट की घोषणा जल्द हो सकती है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जल्द ही नतीजों का एलान होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में यह संभावना जताई गई है कि इसी महीने के अंतिम सप्ताह में एआईबीई 18 परिणाम जारी हो सकते हैं। इस आधार पर 29 फरवरी, 2024 से पहले कभी भी नतीजों का एलान हो सकता है। हालांकि, अभी तक बीसीआई की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जाम रिजल्ट की कोई डेट और टाइम का एलान नहीं किया गया है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे allindiabarexamination.com पर पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIBE 18 2023 Result: ऑल इंडिया बार एग्जाम रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

    एआईबीई 18वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर "एआईबीई 18 परिणाम 2024 लिंक" ढूंढें और क्लिक करें। आपको एक लॉगिन पेज पर पुनः निर्देशित किया जाएगा, जहां आपको अपनी क्रेंडिश्यल्स दर्ज करनी होगी। अपनी जन्मतिथि के साथ अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें। सबमिशन के बाद, एआईबीई परिणाम 2024 आपकी स्क्रीन पर प्रस्तुत किया जाएगा।

    अपनी योग्यता स्थिति की समीक्षा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करने के लिए आगे बढ़ें।

    AIBE 18 2023 Result: लास्ट ईयर हुआ था एग्जाम 

    ऑल इंडिया बार परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2023 को किया गया था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 12 दिसंबर को एआईबीई 18 के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए 20 दिसंबर तक का समय था। इसके बाद से ही उम्मीदवार रिजल्ट की राह देख रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: AIBE 18 Result 2023: ऑल इंडिया बार एग्जाम के नतीजे बार काउंसिल जल्द ही कर सकता है घोषित, ऐसे करें चेक