Bihar Board Inter Result 2021 Date: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के नतीजे एक सप्ताह में संभव, 13.5 लाख परीक्षार्थियों के लिए जारी होंगे परिणाम
Bihar Board Inter Result 2021 Date प्राप्त जानकारी के मुताबिक परीक्षा में सम्मिलित हुए लगभग 13.5 परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद मार्कशीट तैयार किये जाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गयी है और बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स का वेरिफिकेशन आरंभ हो चुका है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Bihar Board Inter Result 2021 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2020-21 की इंटर की वार्षिक परीक्षाओं के लिए नतीजों की घोषणा सप्ताह के भीतर की जा सकती है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सूत्रों से बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 डेट के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारियों के अनुसार नतीजों की घोषणा होली से पहले की जा सकती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक परीक्षा में सम्मिलित हुए लगभग 13.5 परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद मार्कशीट तैयार किये जाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गयी है और बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स का वेरिफिकेशन आरंभ हो चुका है।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 ऐसे करें चेक
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को समिति की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर उपलब्ध कराये जाने वाले बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर परीक्षार्थियों को अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2021 और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - BSEB, Bihar Board Result 2021 Date: बिहार में होली से पहले आ सकता है इंटर का रिजल्ट
13 मार्च तक चली परीक्षाएं
बिहार बोर्ड से सम्बद्ध राज्य में स्थित विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1 मार्च से 13 मार्च 2021 तक किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड से इस बार लगभग 13.5 लाख छात्र-छात्राएं कक्षा 12 की आयोजित परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 6.46 लाख छात्राएं और 7.03 लाख छात्राएं हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।